निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने सोमवार शाम गहन मंथन के बाद चूरू नगर परिषद और रतननगर नगरपालिका के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। चूरू नगर परिषद के 60 वार्डों में से भाजपा ने 54 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। शेष छह वार्डों में भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों को उतारा गया है। उम्मीदवारों की घोषणा के बाद दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशी अपने-अपने समीकरण साधने में जुट गए हैं। सूची जारी होने के साथ ही कई उम्मीदवारों के चेहरे पर खुशी दिखी, वहीं कुछ को निराशा भी हाथ लगी। भाजपा ने इस बार कई नए चेहरों पर दांव लगाया है, जबकि कई अनुभवी पुराने उम्मीदवारों को भी फिर से मौका दिया है। चूरू नगर परिषद के 60 वार्डों के लिए भाजपा को 270 आवेदन प्राप्त हुए थे। वहीं, कांग्रेस ने 27 अगस्त तक 550 आवेदन लिए थे। सोमवार को कुल 270 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए, जिनमें से 218 नामांकन सोमवार को ही प्रस्तुत किए गए।