धौलपुर नगर परिषद के 60 वार्डों के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई। कुल 614 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं। वार्ड नंबर 22 में सर्वाधिक 21 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। वहीं, वार्ड नंबर 50 में सबसे कम 3 नामांकन प्राप्त हुए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश राव ने ने बताया- नामांकन प्रक्रिया के दौरान पहले दिन 5, दूसरे दिन 11 और अंतिम दिन 498 नामांकन पत्र जमा किए गए। इस प्रकार तीन दिनों में कुल 614 नामांकन दाखिल हुए। वार्डवार आंकड़ों के अनुसार, वार्ड नंबर 22 में सर्वाधिक 21 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। वहीं, वार्ड नंबर 50 में सबसे कम 3 नामांकन प्राप्त हुए। प्रमुख राजनीतिक दलों में कांग्रेस ने 59, भाजपा ने 56 और बसपा ने 33 प्रत्याशियों को टिकट दिया है। इनके अलावा बड़ी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अपनी दावेदारी पेश की है। अन्य वार्डों में, वार्ड नंबर 30, 15 और 44 में 16-16 नामांकन हुए। वार्ड 25 और 57 में 15-15, जबकि वार्ड 31 और 60 में 14-14 नामांकन दाखिल किए गए। वार्ड 14, 41, 45 और 55 में 13-13 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे। इसी तरह वार्ड 9, 18, 32, 37 और 52 में 12-12 नामांकन प्राप्त हुए। वार्ड 10, 17, 24, 27, 34, 42, 46 और 47 में 11-11 उम्मीदवारों ने दावेदारी की। वार्ड 2, 5, 8, 23, 28, 35, 39, 40, 48, 58 और 59 में 10-10 नामांकन हुए। वार्ड 29, 49 और 54 में 9-9, जबकि वार्ड 1, 6, 16, 36, 51 और 56 में 8-8 नामांकन दाखिल किए गए। वार्ड 3, 11, 13 और 38 में 7-7, वार्ड 12, 20, 26 और 53 में 6-6 तथा वार्ड 19, 33 और 43 में 5-5 नामांकन प्राप्त हुए। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद नाम वापसी का चरण होगा, जिससे प्रत्याशियों की अंतिम सूची स्पष्ट होगी। धौलपुर नगर परिषद के 60 वार्डों के लिए 9 सितंबर को मतदान होगा।