रेलमगरा | भारतीय किसान संघ की बैठक चामुंडा माता मंदिर परिसर सभागार में तहसील अध्यक्ष माधवलाल जाट की अध्यक्षता में हुई। राजसमंद से गोपाल आचार्य एडवोकेट सहित पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे। बैठक में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने के लिए हर पंचायत और गांव में ग्राम प्रभारी नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। चार-पांच पंचायतों का समूह बनाकर प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। जिला व राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में किसानों की अधिक भागीदारी पर जोर दिया गया। किसानों ने मौसम की बेरुखी और जंगली सुअरों से फसलों को हो रहे नुकसान की समस्या उठाई। संघ ने सरकार से किसानों को राहत देने और जंगली सुअरों से फसल बचाने के प्रभावी कदम उठाने की मांग की।