निकाय चुनावों में नामांकन और टिकट वितरण के बाद स्थिति साफ होती दिख रही है। हालांकि नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों की स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी। इस बार डूंगरपुर नगर परिषद में सभापति का पद सामान्य ओपन है। ऐसे में भाजपा ओर कांग्रेस जातीय समीकरण साधने में जुड़े है। भाजपा ने इस बार सबसे ज्यादा 14 टिकट ओबीसी वर्ग को दिए हैं, जबकि कांग्रेस ने 13 टिकट ओबीसी को दिए हैं। वहीं, बीटीपी के बाद अब पहली बार चुनाव लड़ रही भारत आदिवासी पार्टी ने 40 में से 12 वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारे हैं। इसमें से 7 उम्मीदवार मुस्लिम समुदाय से हैं। भाजपा के जातीय समीकरण को समझें तो 5 मुस्लिम को टिकट दिया है। इसमें एक बोहरा वर्ग से भी शामिल है। वहीं, कांग्रेस ने 7 मुस्लिम प्रत्याशी उतारे हैं। भाजपा ओर कांग्रेस ने 5 -5 बराबर एसटी प्रत्याशी को टिकट दिए हैं, जबकि आदिवासी के नाम पर बनी पार्टी केवल 4 एसटी उम्मीदवारों को ही उतार पाई है। भाजपा ने 3 ब्राह्मण चेहरे और कांग्रेस के एक ब्राह्मण को टिकट दिया है। इसके अलावा एससी केटेगरी की बात करें तो भाजपा ने 4 ओर कांग्रेस ने 3 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जबकि बीएपी को एक भी उम्मीदवार एससी केटेगरी से नहीं मिला। बीएपी ने ओबीसी से एक उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। 196 में से सबसे ज्यादा 119 नामांकन भाजपा, 52 कांग्रेस, 12 बीएपी और 13 अन्य डूंगरपुर नगर परिषद चुनावों को लेकर कुल 196 नामांकन निर्वाचन विभाग को मिले। 40 वार्डों के लिए सबसे ज्यादा 119 आवेदन भाजपा से हुए, जबकि 52 आवेदन कांग्रेस, 12 भारत आदिवासी पार्टी और 13 आवेदन निर्दलीय के रूप में अन्य ने भरे। इसमें भाजपा से ही आवेदन करने वाले प्रत्याशी ने भी टिकट नहीं मिलने की स्थिति में निर्दलीय से भी आवेदन किया है। हालांकि टिकट नहीं मिलने पर भाजपा या कांग्रेस से आवेदन करने वाले अधिकतर प्रत्याशियों के नामांकन खारिज हो जाएंगे। इसके बाद पार्टी से एक एक प्रत्याशी रहेंगे, लेकिन निर्दलीय आवेदन करने वाले आवेदन मैदान में रहेंगे। सबसे ज्यादा वार्ड नंबर 38 में 10 फार्म आए, वार्ड 33 में सिर्फ 2 डूंगरपुर नगर परिषद में उम्मीदवारों स्थिति देखे तो 40 वार्डों में कुल 196 नामांकन भरे गए है। इसमें वार्ड 38 में सबसे ज्यादा 10 आवेदन जमा हुए। इसमें भाजपा से 8, कांग्रेस और निर्दलीय के रूप में एक-एक नामांकन भरा गया है। वहीं, वार्ड 33 में सबसे कम 2 नामांकन ही आए, जिसमें एक भाजपा तो दूसरा कांग्रेस से है।