गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2102 को उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद एक इंजन में तकनीकी खराबी की सूचना मिली। इसके बाद विमान को वापस मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लाया गया। फ्लाइट ने सुबह 9:16 बजे उड़ान भरी थी और 9:30 बजे सुरक्षित लैंडिंग की। Flightradar24 के डेटा के मुताबिक वापस मुड़ते समय विमान करीब 14 हजार फीट की ऊंचाई पर था। विमान में 229 यात्री सवार थे। इंजन में खराबी के कारणों की जांच शुरू इंडिगो ने बताया कि विमान की फिलहाल मेंटेनेंस जांच की जा रही है। सभी जरूरी मंजूरियां मिलने के बाद ही विमान दोबारा उड़ान भरेगा। कंपनी ने कहा कि असुविधा को कम करने के लिए यात्रियों को खाने-पीने की चीजें उपलब्ध कराई गईं और उन्हें समय-समय पर जानकारी दी गई। यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है। 12 अगस्त: इंडिगो फ्लाइट की चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग चेन्नई एयरपोर्ट पर 12 अगस्त की देर रात एक इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग कराई गई थी। फ्लाइट कोलकाता से चेन्नई जा रही थी। फ्लाइट चेन्नई में लैंड करने वाली थी, तभी पायलट ने महसूस किया कि बायां इंजन फेल हो गया है। उसने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर रात 11:29 बजे फुल इमरजेंसी घोषित की गई। इसके बाद फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग हुई। विमान में 224 लोग सवार थे। पूरी खबर पढ़ें… 4 अगस्त: एअर इंडिया फ्लाइट अचानक 300 फीट नीचे आई, 17 घायल थाइलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट 4 अगस्त को अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गई थी। घटना ओडिशा के झारसुगुड़ा के पास हुई, जब एयरबस A320 करीब 36,220 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। हालांकि, बाद में फ्लाइट की दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग हुई। घटना में 17 यात्री घायल हुए थे। शुरुआत में एअर इंडिया ने घटना को टर्बुलेंस बताया था। बाद में एयरलाइन ने अपने बयान से ‘टर्बुलेंस’ शब्द हटा दिया और इसे सिर्फ ‘क्रूज के दौरान अचानक ऊंचाई कम होना’ बताया। DGCA मामले की जांच कर रहा है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि घटना की असली वजह क्या थी। पूरी खबर पढ़ें… 27 जुलाई: दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो की इंटरनेशनल फ्लाइट को पिछले महीने 27 जुलाई को गुजरात के राजकोट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। उड़ान के दौरान पायलटों को विमान के निचले कार्गो होल्ड में धुआं होने का अलर्ट मिला। इसके बाद क्रू ने तुरंत इमरजेंसी घोषित की। पायलटों ने राजकोट ATC से प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग की अनुमति मांगी। ATC ने विमान को सुरक्षित उतारने के लिए जरूरी व्यवस्था की। एहतियात के तौर पर रनवे के पास फायर टेंडर और मेडिकल टीमों को तैनात किया गया था। इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमों को अलर्ट रखने के बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। ------------- ये खबर भी पढ़ें… एअर इंडिया की सऊदी अरब-दिल्ली फ्लाइट में बम की धमकी:क्रू को टॉयलेट में धमकी लिखा टिश्यू पेपर मिला; अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
सऊदी अरब के दम्माम से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में सोमवार को बम की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। उड़ान के दौरान क्रू मेंबर को विमान के टॉयलेट में एक टिश्यू पेपर मिला, जिस पर अंग्रेजी में ‘बम’ लिखा था। पूरी खबर पढ़ें…