स्थानीय पीजी कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब की ओर से मतदाता जागरूकता और विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता हुई। अध्यक्षता प्राचार्य राहुल सक्सेना ने की। उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवाओं की सक्रिय भागीदारी के महत्व पर विचार रखे। आयोजक डॉ. मेघा गुप्ता और डॉ. निकिता मंगल के निर्देशन में विद्यार्थियों ने भाग लिया। निर्णायक डॉ. शहनाज और जूही प्रधान रहीं। मेहंदी में ईशा सैनी प्रथम, चेष्टा सेन द्वितीय और सुमन बैरवा तृतीय रहीं। रंगोली में चेष्टा सेन प्रथम, रीना सैनी द्वितीय और हिमानी प्रजापत तृतीय रहीं। क्लब प्रभारी दिनेश शर्मा ने सभी का अभिनंदन किया।