जयपुर शहर में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 'भास्कर समाधान' की पहल लगातार असर दिखा रही है। शहर के कई इलाकों से सड़कों के टूटने, जर्जर बिजली के पोल, सीवर की गंदगी और पेयजल आपूर्ति जैसी समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासी अपनी आवाज उठा रहे हैं। कई स्थानों पर संबंधित विभागों की त्वरित कार्रवाई से राहत मिली है, वहीं कुछ मुख्य इलाकों में अब भी प्रशासनिक अनदेखी के कारण हादसे का खतरा बना हुआ है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… लक्ष्मण कॉलोनी में टूटी सड़कों की समस्या जयपुर शहर के सोडाला क्षेत्र के लक्ष्मण कॉलोनी निवासी अजय वेद ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर सड़क की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि पिछले साल से कॉलोनी की सड़क टूटी हुई है। लोगों को वाहन निकालने में और पैदल चलने में भी समस्या आ रही है। बीच रोड पर लगा बिजली का झुका पोल श्रीनगरपुरा की विनायकपुरी के रहने वाले सोहन लाल ने बिजली के पोल से संबंधित समस्या पोस्ट की है। सोहन ने बताया कि बिजली का पोल बीच रोड पर है और झुका हुआ है। पोल गिरने से कभी भी हादसा हो सकता है। लोगों का कहना है कि जल्द इस पोल हो हटा देना चाहिए। मेन रोड पर दो जगह से अंदर धसी रोड जयपुर के करतारपुरा वार्ड नं 87 से सड़क धंसने की समस्या सामने आई है। क्षेत्रवासी ओम प्रकाश झारवाल ने लिखा कि इलाके की मेन रोड पर दो जगह से सड़क धंस गई है। इस मामले में कई बार शिकायत करने पर भी समाधान नहीं हो पा रहा है। बारिश के कारण गंदगी से आ रही तेज बदबू मालवीय नगर के सेक्टर 13 गिरधर मार्ग की रहने वालीं मीनाक्षी ने सीवर की गंदगी सड़क पर पड़ी होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि सीवर लाइन की सफाई करने के बाद गंदगी सड़क पर ही छोड़ दी है। साथ ही बताया कि बारिश के कारण उस गंदगी से बदबू आ रही है और कचरा हर तरफ फैल रही है। पेयजल लाइन का लीकेज हुआ दूर न्यू सांगानेर रोड के देवी नगर निवासी नीरज ने कुछ समय पहले पेयजल लाइन में लीकेज की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि पानी की मुख्य लाइन में लीकेज के कारण घरों में पानी का प्रेशर काफी कम आ रहा था, इसपर संबंधित विभाग ने कार्रवाई कर समाधान कर दिया है। रोड लाइट की समस्या का हुआ समाधान जगतपुरा के मॉडल टाउन के रहने वाले पुनीत शर्मा ने खराब स्ट्रीट लाइट की समस्या साझा की थी। पुनीत ने लिखा था कि लाइट कई दिनों से बंद पड़ी थी। इसके कारण गली में आने-जाने में काफी समस्या आती थी। इस समस्या के पोस्ट होने पर विभाग की XEN ने समाधान करवा दिया है। निधि जैन बनीं 'स्टार ऑफिसर' जयपुर शहर के जगतपुरा के मॉडल टाउन के रहने वाले पुनीत शर्मा की समस्या का समाधान हो गया है। पुनीत ने बताया था कि उनकी गली में गली रोड लाइट बंद होने से हर तरफ अंधेरा हो गया था, लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता था। इस पोस्ट के बाद XEN निधि जैन ने तुरंत एक्शन लेकर समाधान करवाया है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.मानसरोवर में सीवर की समस्या का समाधान:प्रताप नगर सेक्टर 70 में सीवर लाइन की हुई सफाई, 'भास्कर समाधान' से समस्याओं पर लगातार एक्शन 2.सेठी कॉलोनी में सीवर की समस्या का समाधान:तो वरुण पथ में पोस्ट के बाद हुई सफाई, टोंक फाटक और गोकुलपुरा में समस्याएं बाकी 3.जयपुर की जन-समस्याओं पर तुरंत एक्शन:झोटवाड़ा और सांगानेर की सुविधाओं में आया बड़ा सुधार, स्वास्थ्य उपायुक्त ओम थानवी बने 'स्टार ऑफिसर' 4.जयपुर की आज 7 समस्याओं की कहानी:2 का हुआ समाधान, सांगानेर क्षेत्र में पहुंची कचरा गाड़ी, तो ग्रीन विहार में खराब स्ट्रीट लाइट पर एक्शन 5.पूर्व पार्षद दशरथ सिंह शेखावत की कार्रवाई से सुधरी दशा:ब्रह्मपुरी में टूटा सीवर चैंबर दुरुस्त, तो निर्माण नगर में लीकेज की समस्या खत्म 6.प्रताप नगर में सड़क पर फैला गंदा पानी:धौलाई में अवैध पार्किंग से लग रहा जाम, तो कहीं समस्याओं का हुआ तुरंत समाधान 7.शास्त्री नगर में सड़क की समस्या का समाधान:कचरे की समस्या पर भी प्रशासन ने लिया एक्शन, पूर्व पार्षद शिव सोनी बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.गणेश नगर 2 और पुरुषार्थ नगर में गड्ढों का खतरा:तो प्रताप नगर में कचरा गाड़ी की परेशानी, पूर्व पार्षद दशरथ सिंह शेखावत बने आज के ‘स्टार’ 9.तुलसी नगर में पूर्व पार्षद की पहल से समस्या हल:हिम्मत नगर में सीवर ओवरफ्लो पर प्रशासन का क्विक एक्शन, मनोज मुदगल बने ‘पब्लिक के स्टार’ 10.हरमाड़ा-दौलतपुरा रोड और बापू नगर में समस्याएं:तो अक्षय पात्र मंदिर और मालवीय नगर में हुआ समाधान, निधि जैन बनीं ‘स्टार ऑफिसर’