त्योहारी सीजन में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने सितंबर में 47 जोड़ी ट्रेनों में 132 अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है। इनमें जयपुर, जोधपुर सहित राजस्थान के कई प्रमुख रूटों की ट्रेनें शामिल हैं। ये कोच अलग-अलग ट्रेनों में जरूरत के हिसाब से अस्थायी रूप से बढ़ाए जाएंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए स्लीपर, थर्ड AC और जनरल कोच बढ़ाए जाएंगे, जिससे वेटिंग कम होने और यात्रा आसान होने की उम्मीद है। रेलवे का मानना है कि अतिरिक्त डिब्बों से यात्रियों को ज्यादा सीटें मिलेंगी और त्योहारों के दौरान यात्रा करना आसान होगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया- त्योहारी सीजन को देखते हुए ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट को कम करने के उद्देश्य से कुछ ट्रेनों में 1 तो कुछ में 5 तक अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इन ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच