जयपुर में घर खाली करने के विवाद में एक किराएदार ने पत्थर से सिर फोड़कर अपने मकान मालिक की हत्या कर दी। इसके बाद किराएदार फरार हो गया। मानसरोवर के रजतपथ के रहने वाली दीपक कुलश्रेष्ठ (54) की गुरुवार शाम को हत्या की गई। मानसरोवर थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को जयपुरिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में मकान खाली कराने की बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस ने बताया- दीपक कुलश्रेष्ठ ने रजत पथ स्थित अपना दूसरा मकान किराए पर दे रखा था। मकान खाली करवाने को लेकर किराएदार से कहासुनी चल रही थी। इसके चलते बुधवार को किराएदार मकान खाली कर चला गया। इसके बाद किराएदार गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे मकान की चाबी देने आया। दोनों के बीच में मकान खाली कराने की बात को लेकर कहासुनी हो गया। झगड़ा बढ़ने पर मकान के अंदर चौक में पड़ी सीमेंट की ईंट से आरोपी किराएदार ने दीपक के सिर पर वार कर हत्या कर दी। लहूलुहान हालत में फर्श पर गिरने पर लाश को छोड़कर आरोपी किराएदार फरार हो गया। परिचित ढूंढते आए तो मिली लाश दीपक के काफी समय तक वापस नहीं लौटने पर परिचित ढूंढते हुए किराए पर दिए मकान पर पहुंचे। मकान के अंदर चौक में लहूलुहान हालात में दीपक का शव पड़ा था। हत्या की सूचना पर मानसरोवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने FSL टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए शव को जयपुरिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस की ओर से हत्या कर भागे आरोपी किराएदार की तलाश में दबिश दी जा रही है।