मानसरोवर थाना इलाके के किरण पथ पर बुधवार शाम 6 बजे जूते और बैग के शोरूम में भीषण आग लग गई। आग शोरूम की दूसरी और तीसरी मंजिल पर लगी। घटना की सूचना मिलते ही मानसरोवर से 5 दमकल और बाइस गोदाम से 2 दमकल मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मी पिछले करीब तीन घंटे बाद 7 दमकलों ने आग पर काबू पाया। कावेरी पथ से वीटी रोड तक बिजली बंद की गई आग ऊपरी मंजिलों पर होने के कारण दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में मशक्कत करनी पड़ी। बाजार की तंग गलियों के कारण 22 गोदाम से हाईड्रोलिक क्रेन बुलाई गई। एहतियात के तौर पर कावेरी पथ से वीटी रोड तक बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। हेड कॉन्स्टेबल महेन्द्रपाल ने बताया- घटना के वक्त बड़े बाजार में खरीददारों की भारी भीड़ थी। आग दो मंजिला और तीन मंजिला कॉम्पलेक्स की पांच दुकानों में लगी। दुकान मालिकों की ओर से फिलहाल किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। पुलिस के अनुसार, आग का कारण प्रथमदृष्टया शॉर्ट सर्किट माना जा रहा। जिस समय आग लगी, उस वक्त खरीददारों समेत तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दुर्घटना की आशंका को देखते हुए भीड़ को हटा दिया। मामले में जांच जारी है।