जयपुर नगर निगम में भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री कालीचरण सराफ ने अपने नजदीकी को वार्ड 83 से बीजेपी का टिकट दिलवाया है। वहीं पूर्व पार्षद रामकिशोर सोयल जो 30 हजार रुपए रिश्वत के मामले में एसीबी में ट्रेप हो चुके थे, उनकी पत्नी को BJP ने टिकट देकर मैदान में उतारा है। इसके अलावा कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए कई नेताओं को भी पार्टी ने निगम चुनाव में मौका दिया है। इसमें जयपुर की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल के अलावा अन्य लोग हैं। साथ ही पूर्व पार्षदों के परिवार (पति, पत्नी) को भी भाजपा ने टिकट दिया है। चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया सोमवार को थम गई। भाजपा ने आखिरी समय पर टिकट जारी करके कई चौंकाने वाले प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। अब जानें इन प्रत्याशियों के बारे में… जयपुर नगर निगम के भाजपा प्रत्याशियों की प्रोफाइल ये खबर भी पढ़ें… जानिए जयपुर में आपका घर किस वार्ड में आता है:150 वार्डों में चुनावी मुकाबला, परिसीमन के बाद बदल गया कई इलाकों का वार्ड जयपुर-भाजपा ने एक वार्ड में दो प्रत्याशियों को दिए सिंबल:सीएम के ओएसडी की पत्नी को मिला टिकट; जयपुर-जोधपुर समेत नगर निगम के प्रत्याशियों की लिस्ट जयपुर में भाजपा के 145 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी:कांग्रेस ने 17 उम्मीदवारों की घोषणा की; जानिए किसे कहां से मिला टिकट