जयपुर में पड़ोसी युवक के एक स्कूल छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। धमकी देकर आरोपी युवक मिलने के लिए नाबालिग को अपने कमरे पर बुलाता। बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर देहशोषण के साथ रुपए ऐंठता। पुलिस में नाबालिग पीड़िता की मां के FIR दर्ज करवाने पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस टीम ने दबिश देकर फरार आरोपी पड़ोसी को गुरुवार रात अरेस्ट किया है। दादा के घर रहने आई थी डीसीपी ने बताया- जयपुर की रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाया। उनकी नाबालिग बेटी के साथ पड़ोस में रहने वाले 25 साल के लड़के ने रेप किया। स्कूल की छुट्टी होने पर एग्जाम देकर नाबालिग बेटी अपने दादा के घर रहने आई थी। कॉलोनी में रहने वाला आरोपी पड़ोसी होने के कारण बातचीत करने लगा। बहला-फुसलाकर नाबालिग स्कूल छात्रा को अपने कमरे पर ले जाकर रेप किया। इस बारे में किसी को बताने पर डराया-धमकाया। ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठे कई दिनों तक धमकी देकर कमरे पर मिलने बुलाकर देहशोषण करता रहा। विरोध करने पर गाली-गलौच कर बदनाम करने की धमकी देता। ब्लैकमेल कर आरोपी पड़ोसी धमकी देकर रुपए भी ऐंठता रहा। नाबालिग बेटी के घर वापस आने पर उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। पुलिस में FIR दर्ज करवाने का पता चलने पर आरोपी कमरा खाली कर फरार हो गया। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता का मेडिकल व बयान दर्ज कर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने फरार आरोपी को गुरुवार रात दबिश देकर धर-दबोचा।