जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल से अटैच मनोचिकित्सा केन्द्र आदर्श नगर में आज सुबह करीब साढ़े 10 बजे बिजली सप्लाई बंद हो गई, जिससे ओपीडी रजिस्ट्रेशन समेत अन्य काम करीब 15-20 मिनट तक प्रभावित रहे। इस दौरान मरीजों की लंबी लाइनें लग गई। सुबह अचानक लाइट जाने से तमात कंप्यूटर संबंधित काम और इलेक्ट्रिक उपकरण थम गए। बैकअप के लिए वहां लगा जनरेटर सेट भी तकनीकी खराबी के चलते स्टार्ट नहीं हो सका। इस दौरान ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर काम ठप हो गया और रजिस्ट्रेशन होने बंद हो गए। इससे हॉस्पिटल में सुबह पहुंचे मरीजों को करीब 15-20 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। 15 मिनट बाद शुरू हुआ जनरेटर सेट हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. योगेश सतीजा ने बताया- बिजली सप्लाई जेवीवीएनएल की तरफ से बंद हो गई थी, लेकिन हमारे यहां रखा जनरेटर सेट भी तकनीकी खामी के चलते 15 मिनट तक चालू नहीं हो सका। 15 मिनट बाद इलेक्ट्रिशन ने आकर जनरेटर चालू किया और बिजली सप्लाई हुई। 15 मिनट मरीजों को परेशानी हुई।