जैसलमेर नगर परिषद चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने प्रत्याशियों की आधिकारिक लिस्ट जारी कर दी है। परिसीमन और वार्डों का आरक्षण चार्ट पहले ही तय हो चुका था, लेकिन पार्टियों की ओर से प्रत्याशियों के नामों का खुलासा होने के बाद मुकाबला रोमांचक हो गया है। नगर परिषद के सभी 45 वार्डों में दोनों पार्टी के प्रत्याशियों के बीच सीधी भिड़ंत देखने को मिलेगी। टिकटों का ऐलान होते ही वार्डों में चुनावी हलचल तेज हो गई है। शहर के 45 वार्डों के लिए घोषित सूची में दोनों ही दलों ने जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों का ध्यान रखा है। लिस्ट जारी होने के बाद दोनों दलों में भीतरघात रोकने और असंतुष्ट दावेदारों को मनाने की कवायद भी शुरू हो गई है। कुल 45 में से 16 सीटों पर महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा गया है। प्रत्याशियों की घोषणा के बाद अब शहर के प्रमुख चौराहों से लेकर गलियों तक चुनावी समीकरण साधे जा रहे हैं और प्रचार में प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी हैं। नगर परिषद चुनाव - जैसलमेर (2026) : वार्ड-वार विवरण