जालोर नगर परिषद के 40 वार्डों में नामांकन का आज अंतिम दिन रहा। कांग्रेस के सिंबल लेकर पहुंचे रमेश सोलंकी ने एसडीएम ऑफिस में सिंबल जमा करवाए। वहीं, बीजेपी से सिंबल लेकर नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी समेत अन्य पदाधिकारी भी एसडीएम ऑफिस पहुंचे। इसी बीच कांग्रेस ने नगर परिषद के सभी 40 वार्डों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने नगर पालिका सायला के 25 वार्डों में से 24 के प्रत्याशियों के नाम भी घोषित कर दिए हैं। वार्ड नंबर 9 पार्टी ने फिलहाल खाली रखा है, जो अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) के लिए आरक्षित है। फिलहाल भाजपा ने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। शिवसेना के नेतृत्व में तीसरे मोर्चे ने सभी 40 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी उतारे हैं, जिससे कई वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं। अंतिम दिन बड़ी संख्या में नामांकन की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने एसडीएम कार्यालय के बाहर टेंट लगाकर शिविर की व्यवस्था की है। --- संबंधित ये खबरें भी पढ़ें … जालोर नगर परिषद सभापति का अनारक्षित रहेगा:भाजपा बोर्ड बचाने की तैयारियों में जुटी, पिछली बार SC की सीट थी सांचौर नगर पालिका की लॉटरी दोबारा निकाली:1 वार्ड में SC ओपन से OBC की सीट रिजर्व की; पढ़ें जालोर जिले के 5 निकायों की पूरी लिस्ट