भीलवाड़ा | नेहरू विहार स्थित डॉल्फिन इंटरनेशनल स्कूल में 3 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया। विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और झांकियां बनीं। मुख्य अतिथि एलआईसी के चीफ मैनेजर खेमराज मीणा और संदीप व्यास रहे। सात झांकियां प्रस्तुत की गईं। संजय कपूर और प्रधानाचार्य पूजा कपूर ने विचार रखे। मिठाई और फल वितरित किए।