झुंझुनूं नगर परिषद चुनाव में नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। अब नगर परिषद के 60 वार्डों में कुल 262 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नाम वापसी के बाद कई वार्डों में सीधा मुकाबला बन गया है। जबकि कई वार्डों में बहुकोणीय मुकाबले होने से चुनाव काफी रोचक हो गया है। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रामकरण सिंह ने बताया- नगर परिषद चुनाव के लिए कुल 334 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि तक 72 अभ्यर्थियों ने अपने नाम वापस ले लिए। इनमें राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) का 1 प्रत्याशी, आम आदमी पार्टी का 1 प्रत्याशी और 70 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। चुनावी मैदान में अब 262 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अब 262 उम्मीदवार रह गए हैं। भाजपा के 41 और कांग्रेस के 51 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा बड़ी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं। कई वार्डों में निर्दलीयों की मौजूदगी के कारण मुकाबला त्रिकोणीय और बहुकोणीय हो गया है, जिससे चुनावी समीकरण लगातार बदलते नजर आ रहे हैं। कल चुनाव चिह्न किए जाएंगे आवंटित रिटर्निंग अधिकारी रामकरण सिंह ने बताया- शुक्रवार को सभी निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। इसके लिए प्रत्याशी अपनी पसंद के चुनाव चिह्न का विकल्प देंगे। यदि किसी एक चुनाव चिह्न के लिए दो या उससे अधिक प्रत्याशी आवेदन करते हैं तो संबंधित चुनाव चिह्न का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। नगरपरिषद झुंझुनूं में 76 ने लिए नाम वापस