राजस्थान में नगरी निकाय चुनाव की वोटिंग के बाद भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी है। उदयपुर में भाजपा ने अपने सभी 80 उम्मीदवारों को शहर के 100 फीट रोड स्थित एक होटल पर बुला लिया है। पार्षद प्रत्याशी अपने साथ सूटकेस और बैग लेकर आए है। जोधपुर में वोटिंग के बाद BJP प्रत्याशियों की भाजपा कार्यालय में हाजरी ली गई। वहीं उनके लिए खाना बनवाया गया। अभी तय नहीं है कि उन्हें कहां ले जाया जाएगा। फिलहाल सभी प्रत्याशियों को घर से एक्स्ट्रा कपड़े और बैग लाने को कहा गया है। वहीं झुंझुनूं नगर परिषद की वोटिंग खत्म होन से पहले कांग्रेस ने दोपहर 3.30 बजे के करीब अपने 51 पार्षद प्रत्याशियों और 2 निर्दलीयों को बस और कार से बाड़ेबंदी में भेज दिया। सभी प्रत्याशियों को शहर के माननगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में बुलाया गया। कई प्रत्याशी अपने समर्थक और महिला प्रत्याशी परिजन के साथ पहुंचीं। यहां सांसद बृजेन्द्र ओला ने प्रत्याशियों से चुनाव परिणाम को लेकर चर्चा की। ….. ये खबर भी पढ़ें… जयपुर नगर निगम चुनाव में रिकॉर्ड वोटिंग:सीकर में भाजपा प्रत्याशी के पति के साथ मारपीट; भरतपुर जिले में वोट देने के बाद नाचने लगीं बुजुर्ग