जोधपुर में शहर के वार्डों से लेकर गांवों तक लगातार मिल रहा लोगों का भरोसा बता रहा है कि ‘भास्कर समाधान’ अब सिर्फ शिकायत का मंच नहीं, समाधान की उम्मीद बन चुका है। जाम नालियां, सड़कों पर फैला कचरा, बंद रोड लाइट, पानी की किल्लत या सफाई की परेशानी हो, लोग अपनी रोजमर्रा की दिक्कतें ‘भास्कर समाधान’ के जरिए उठा रहे हैं। खास बात यह है कि शिकायत सामने आते ही संबंधित विभाग भी हरकत में आ रहे हैं और समाधान करवा रहे हैं। आज की समस्याएं जानने से पहले एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… पोस्ट के बाद सोसायटी के सामने पड़ा कचरा हटाया जोधपुर के रातानाड़ा रोड, सुभाष चंद्र कॉलोनी के जीत अपार्टमेंट से विक्रम ने कचरे का ढेर लगा होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि जीत अपार्टमेंट के मुख्य द्वार और आसपास के एरिया में कई दिनों से कचरे का ढेर लगा हुआ है। यहां न तो निगम के कर्मचारी निसमित सफाई करते हैं न ही कचरा ही उठाते हैं। कचरे के कारण बेसहारा पशुओं का जमावाड़ा लगा रहता है वहीं घरों में मच्छरों, कीट–पतंगों और मक्खियों की भी भरमार है। सोसायटी के प्रबंधक और निगम को इस बारे में कई बार शिकायत दे चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। समस्या पोस्ट होने के बाद निगम के वार्ड सफाई प्रभारी ने कचरा उठवाकर समस्या का समाधान करवा दिया है। विक्रम ने खुद इसकी जानकारी पोस्ट पर कमेंट कर शेयर की है। सफाई प्रभारी अर्जुन बारासा बने ‘पब्लिक के स्टार’ 'भास्कर समाधान' पर राजू ने चौपासनी रोड, अग्रवालों की बगीची से सीवरलाइन चोक होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि बाफना हॉस्पिटल की गली में 5बी रोड, वार्ड 32 में 10–15 दिन से सीवरेज का पानी सड़क पर बह रहा है। चोक हो जाने के कारण सारी गंदगी मुख्य सड़क और गली तक बह रहा है लेकिन शिकायत के बावजूद निगम को कोई कर्मचारी इसे ठीक करने नहीं आ रहा है। 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट होने के बाद वार्ड 32 के सफाई प्रभारी अर्जुन बारासा ने बताया कि यह सीवर चैम्बर क्षतिग्रस्त हो गया था। इसे ठीक करवा दिया गया है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं… 3 साल से पानी के लिए चक्कर कटवा रहा जलदाय विभाग जोधपुर के सर्किट हाउस रोड से मोहनलाल ने पानी से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि नागौरी गेट, बाबा रामदेव मंदिर के आसपास, काकड़ी रोड, भरत कैम्पर के पास पेयजल की समस्या बीते तीन सालों से बनी हुई है। जरूरत भर का पानी भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। टैंकर मंगवाकर काम चलाना पड़ रहा है। जलदाय विभाग फतेह सागर, सूर सागर औ कुड़ी के अलग–अलग ऑफिसों के चक्कर लगवा रहा है लेकिन समस्या का समाधान नहीं कर रहा है। जोधपुर कचहरी में एक साल से व्यर्थ बह रहा पानी फरसाराम बिश्नोई ने जोधपुर कचहरी में व्यर्थ पानी बहने की समस्या पोस्ट कर जलदाय विभाग और जिम्मेदारों की लापरवाही पर ध्यान दिलाया है। उन्होंने लिखा कि कचहरी के ब्लॉक नंबर 1 में जाल के नीचे बीते एक साल से पीने के पानी का नल बह रहा है लेकिन रोज यहां से गुजरने वाले जिम्मेदारों और वार्ड के जलदाय विभाग कर्मचारियों को इससे कोई सरोकार नहीं है। फोटो में भी देखा जा सकता है कि पानी कितना साफ और पीने लायक है बावजूद इसके सालभर से रोज सीवरेज लाइन में बहने की सुध किसी ने नहीं ली। ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर टूटी सड़क बनी परेशानी जोधपुर के सालावास रोड, ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा, बासनी से श्याम सुंदर विश्नोई ने मेन रोड के टूटी होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में फोटो शेयर कर लिखा है कि कई महीनों से ये रोड टूटी हुई है। डामर उधड़ चुका है और रोड़ी–गिट्‌टी सड़क पर बिखरी हुई है जिससे आए दिन बाइक सवार फिसलने से चोटिल होते रहते हैं। इस समस्या का समाधान करवाएं और ट्रांसपोर्ट नगर जैसे व्यस्त एरिया में सड़कों की मरम्मत और पैचवर्क का काम करवा दें ताकि लोगों की परेशानी दूर हो सके। 9 दिन से न कचरा गाड़ी आ रही है न कचरा उठ रहा चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, सेक्टर 17 से सुनीता ने कचरा लेने के लिए गाड़ी न आने की समस्या पोस्ट कर समाधान मांगा है। उन्होंने बताया कि 26 अगस्त के बाद से ही गली और आसपास के सेक्टर में कचरा गाड़ी नहीं आ रही है। सप्ताहभर से ज्यादा दिनों का कचरा घरों में इकट्‌ठा हो गया है। घर में सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। लोग खाली पड़ी जगहों पर कचरा फेंक कर जा रहे हैं। इससे पूरे इलाके में कचरे का ढेर लग गया है। कमोबेश ये समस्या जोधपुर के अन्य कई वार्ड्स में भी है। इसका जल्द समाधान करवाएं। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 2.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 4.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 6.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 7.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 9.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 10.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग