जोधपुर में पार्षद का चुनाव लड़ रहे भाजपा-कांग्रेस के 200 उम्मीदवारों में से 23 प्रतिशत यानी 46 उम्मीदवार करोड़पति हैं। इसमें भाजपा और कांग्रेस दोनों के 23-23 प्रत्याशी शामिल हैं। दोनों दलों में सबसे अमीर प्रत्याशी पूर्व राजसिको चेयरमैन मेघराज लोहिया हैं, जिनके पास 67.15 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। वहीं दोनों पार्टियों की 8 महिलाए प्रत्याशी ऐसी भी हैं जिनके पास करोड़ों रुपए की चल-अचल प्रॉपर्टी है। 5 में से 3 भाजपा के सबसे अमीर उम्मीदवार जोधपुर नगर निगम के इन चुनावों में कई करोड़पति उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। दोनों दलों के 5 सबसे अमीर उम्मीदवारों की बात की जाए तो इनमें भाजपा के तीन और कांग्रेस के दो प्रत्याशी शामिल हैं। वहीं भाजपा में मेघराज लोहिया, डॉ. सुगंधा और अखे सिंह गहलोत करोड़पति उम्मीदवार हैं, जबकि कांग्रेस से नरेंद्रचंद्र जोशी और त्रिलोक चंदेल के नाम शामिल है। 5 सबसे अमीर उम्मीदवार भाजपा में सबसे ज्यादा अमीर लोहिया और कांग्रेस में जोशी भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों की बात की जाए तो सबसे ज्यादा अमीर पूर्व राजसिको चेयरमैन मेघराज लोहिया हैं। वे पहले भी पार्षद का चुनाव लड़ चुके हैं। उनके पास 2 करोड़ 25 लाख के करीब चल संपत्ति है। जबकि बाकी यानी करीब 65 करोड़ की अचल संपत्ति है। वहीं कांग्रेस में सबसे अमीर उम्मीदवार नरेश चंद्र जोशी है। जोशी पूर्व जिलाध्यक्ष और पार्षद भी रह चुके हैं। उनके पास 2 करोड़ 88 लाख की चल संपत्ति है। जबकि करीब 9.50 करोड़ की अचल संपत्ति है। भाजपा की डॉ.सुगंधा सबसे आगे, पूर्व मेयर के पास 8 करोड़ की प्रॉपर्टी भाजपा और कांग्रेस दोनों को मिलाकर 8 महिला ऐसी प्रत्याशी हैं, जिनके नाम करोड़ों की चल और अचल संपत्ति है। इनमें सबसे आगे भाजपा के 22 नंबर वार्ड से चुनाव लड़ने वाली डॉ. सुगंधा है। डॉ. सुगंधा सर्जन डॉ. रामगोयल की बेटी हैं। वे पेशे से गायनकोलॉजिस्ट हैं। शपथ पत्र के अनुसार, उनके पास 11.67 करोड़ की चल और अचल संपत्ति है। वहीं पूर्व मेयर और कांग्रेस से 99 नंबर वार्ड से प्रत्याशी कुंती देवड़ा परिहार के पास भी 8.25 करोड़ की चल और अचल संपत्ति है। इसके अलावा भाजपा से पहली बार चुनाव लड़ रही और बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रदेश संयोजक सोनिया रामचंदानी के पास भी 2.20 करोड़ की प्रॉपर्टी है। दोनों दलों की 8 महिला उम्मीदवार सबसे अमीर भाजपा में मेयर की रेस में शामिल सभी उम्मीदवार करोड़पति भाजपा में 23 उम्मीदवार ऐसे हैं, जो करोड़पति है। इनमें मेयर की रेस में शामिल सभी उम्मीदवार करोड़पति है। इनमें मेघराज लोहिया, कमलेश पुरोहित, देवेंद्र सालेचा और प्रसन्नचंद मेहता जैसे नाम शामिल है। पूर्व डिप्टी मेयर देवेंद्र सालेचा के पास 6.37 करोड़ की चल और अचल संपत्ति हैं। जबकि पूर्व यूआईटी चेयरमैन कमलेश पुरोहित के पास कुल प्रॉपर्टी 4.23 करोड़ है। भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता के पास भी 5.72 करोड़ की प्रॉपर्टी है। खास बात ये है कि इस लिस्ट में 27 साल के जेन जी उम्मीदवार मनीष चौधरी का भी नाम शामिल है। उनका किराना स्टोर है और उनके पास भी 1 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। यहां देखें भाजपा के 23 करोड़पति उम्मीदवार कांग्रेस के प्रत्याशी जोशी के पास 90 लाख का सोना, पूर्व मेयर के पास एक भी गाड़ी नहीं कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष और वार्ड नंबर 40 के उम्मीदवार नरेशचंद्र जोशी के पास 12.38 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। इनमें 90 लाख की उनके पास गोल्ड ज्वेलरी है। जबकि उनकी पत्नी के पास 45 लाख की ही गोल्ड ज्वेलरी है। जोशी के पास करीब 9.50 करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति है। वहीं पूर्व मेयर कुंती देवड़ा के पास 8.25 करोड़ की प्रॉपर्टी है, लेकिन उनके पास एक भी व्हीकल नहीं है। जबकि उनके पास 30 लाख की गोल्ड ज्वेलरी है। इस लिस्ट में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा का भी नाम शामिल है। उनके 3.45 करोड़ की प्रॉपर्टी है। इसमें से अचल संप​त्ति करीब 3 करोड़ 30 लाख की है। व्हीकल के नाम उनके पास 2013 मॉडल की एक कार है। इसके अलावा पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रदीप गांग के पास भी 2.60 करोड़ की प्रॉपर्टी है। यहां देखें कांग्रेस के 23 करोड़पति उम्मीद