जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में बीते 24 घंटे में साइबर ठगी, चोरी और धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं। अलग-अलग थानों में इसको लेकर मामले दर्ज किए गए हैं। एक जगह लोन का झांसा देकर ठगी की वारदात की गई तो दूसरी तरफ निर्माणाधीन मकान में चोरी हो गई। ऐसी ही शहर से जुड़ी क्राइम की खबरें पढ़िए… चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना इलाके में एक निर्माणाधीन मकान से चोरी का मामला सामने आया है। शिवप्रसाद ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि महादेव नगर, रामदेव डेयरी के पास उसके मकान का कार्य चल रहा है। रात के समय में निर्माणधीन मकान में चोरों ने घुसकर एसी, फीटिंग और इलेक्ट्रिक वायर चुरा लिए। पुलिस में मामला दर्ज करना शुरू कर दी। लोन का झांसा देकर ठगी की वारदात वहीं देवनगर थाना इलाके में एक व्यक्ति लोन का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। देव नगर थाने में दी रिपोर्ट में दिलीप माहेश्वरी ने बताया कि 28 और 29 अगस्त को उसके पास एक फोन आया, जिसमें लोन देने का झांसा दिया गया। इसके बाद उसे एक लिंक भेजा गया। जिस पर क्लिक करने के बाद उसके अकाउंट से पैसे कट गए। पीड़ित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कराया है। घर से निकली युवती अभी तक घर नहीं लौटी सरदारपुर थाना इलाके में एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के परिजनों की तरफ से दी गई रिपोर्ट में बताया गया कि 29 अगस्त की सुबह पास में ही एक दुकान पर जाने के बाद का घर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इसका आस-पड़ोस में पता करने पर भी पता नहीं चला। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। वहीं, सूरसागर थाने में थाना इलाके के रहने वाली एक महिला ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसका पति बिना बताए कहीं चला गया। उसके बारे में अब तक पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।