जोधपुर नगर निगम के चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन था। इसी दिन भाजपा और कांग्रेस ने एनवक्त पर अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की। इस बार 17 जेन जी भी चुनावी मैदान में उतरे हैं। बीजेपी-कांग्रेस के जेन जी उम्मीदवारों का मुकाबला सीनियर नेताओं से होने वाला है। कांग्रेस ने 21 साल की स्टूडेंट को टिकट दिया है तो वहीं भाजपा ने भी 24 साल की स्टूडेंट को मैदान में उतारा है। एक वार्ड ऐसा भी है जहां कांग्रेस के 27 साल के कैंडिडेट का मुकाबला बीजेपी के 66 साल के सीनियर नेता से होने वाला है। खास बात ये है कि इन 17 जेन जी में 5 कुंवारे भी हैं। वहीं 60 साल से ज्यादा उम्र के उम्मीदवारों की बात की जाए तो दोनों पार्टियों में ऐसे उम्मीदवारों की संख्या 19 है। बीजेपी ने 7 और कांग्रेस ने 11 जेन जी को दिया मौका बीजेपी ने 7 जेन जी को चुनावी मैदान में उतारा है। इनमें दो प्रत्याशी संजू कवर और भाग्यश्री आचार्य है, जिनकी उम्र 24 साल की है। मनीष चौधरी 27 साल के है। 28 साल के असीम अकरम और स्वीटी चावड़ा और 29 साल के निकिता गहलोत और पूजा सोनी को टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने 21 और बीजेपी ने 24 साल की स्टूडेंट को दिया मौका कांग्रेस ने सबसे कम उम्र 21 साल की प्रत्याशी सरस्वती को वार्ड नंबर 51 से चुनावी मैदान में उतारा है। सरस्वती की साल 2025 में ग्रेजुएशन पूरी हुई थी और अब भी वह पढ़ाई कर रही है। इसी तरह भाजपा ने भी वार्ड नंबर 24 से एमए स्टूडेंट भाग्यश्री को पहली बार टिकट देकर पार्षद बनने का मौका दिया है। 24 साल की सायना बानो और सोनिया, 25 साल की नसीम बानो, 27 साल के आनंद राठी और मोहम्मद दानिश, 28 साल के सोमेश्वर गुर्जर के साथ ही 29 साल के मूमल प्रजापति, सिद्धार्थ मेहरा और योगेश्वरी को पार्षद का चुनाव लड़ने का मौका दिया है। बीजेपी के जेन-जी प्रत्याशी शहर के वार्ड 43 से दो युवाओं के बीच टक्कर शहर के 43 नंबर वार्ड से दो युवाओं के बीच में टक्कर है। इस वार्ड से भाजपा ने 30 साल के नगेंद्र सिंह को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने यहां भी जेन जी कार्ड खेलते हुए 28 साल के सोमेश्वर गुर्जर को मैदान में उतारा है। नगेंद्र सिंह प्राइवेट कंपनी में जॉब करते है। जबकि सोमेश्वर ठेकेदार है। ये दोनों का पहला चुनाव है। अब देखना ये होगा कि इस चुनाव में कौन बाजी मारता है। एक वार्ड जहां 27 साल के लड़के का मुकाबला 66 साल के नेता से भाजपा और कांग्रेस के इन टिकट में सबसे ज्यादा चर्चा शहर के वार्ड नंबर 25 की हो रही है। यहां भाजपा ने पूर्व यूआईटी चेयरमैन कमलेश पुरोहित को टिकट दिया है। उनकी उम्र 66 साल है और भाजपा के सीनियर नेता भी। जबकि इसी वार्ड से कांग्रेस ने 27 साल के आनंद राठी को चुनावी मैदान में उतारा है। आनंद राठी का ये पहला चुनाव है और उनका ट्रेवल का बिजनेस है। इसी तरह वार्ड नंबर 54 में भी भाजपा ने 42 साल के राकेश बागरेचा को मौका दिया है। वे पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं। लेकिन कांग्रेस ने उनके सामने जेन-जी कैटेगिरी में सिद्धार्थ मेहरा को चुनावी मैदान में उतारा है। सिद्धार्थ का ये पहला चुनाव है। बीजेपी-कांग्रेस के जेन-जी की इन प्रत्याशियों से होगी टक्कर 40 से 60 साल तक के प्रत्याशी सबसे ज्यादा कांग्रेस में भाजपा ने 40 साल के 27 और कांग्रेस ने 24 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है। लेकिन, 40 से 60 साल तक के प्रत्याशियों की संख्या कांग्रेस में ज्यादा है। भाजपा में इस उम्र कैटेगिरी के 55 कैंडिडेट हैं, जबकि कांग्रेस में 58 उम्मीदवार है। वहीं 60 साल से ज्यादा के कैंडिडेट भाजपा में है, जहां 11 प्रत्याशी है। जबकि कांग्रेस ने इस उम्र के केवल 8 लोगों को ही मौका दिया है। कांग्रेस के जेन-जी प्रत्याशी 17 जेन जी में से पांच कुंवारे भाजपा और कांग्रेस के 17 जेन-जी में से पांच ऐसे भी हैं, जिनकी अभी तक शादी नहीं हुई है। इनमें आनंद राठी, नगेंद्र सिंह, सोमेश्वर गुर्जर, सरस्वती प्रजापत और सिद्धार्थ मेहरा के नाम शामिल है। इधर, 57 जेन जी ने भरा नामांकन भाजपा और कांग्रेस के अलावा बड़ी संख्या में जेन-जी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतरे है। इनमें थर्ड फ्रंट की पार्टियों ने भी जेन-जी को मौका दिया है। लेकिन, सबसे ज्यादा नामांकन निर्दलीय के तौर पर जेन-जी ने भरे है। इनमें सबसे कम उम्र की सुमित्रा विश्नोई और उषा है, जिनकी उम्र महज 21 साल की है। वहीं 22 साल के तीन, 23 साल के सात, 24 साल के पांच, 25 साल के 6, 26 साल के 9, 27 साल के 2, 28 के 10 और 29 साल के 13 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है। यहां देखें जेन-जी उम्मीदवारों की लिस्ट…