जोधपुर निकाय चुनाव में अब तक कुल 26 उम्मीदवारों ने दावेदारी की है। इनमें भाजपा से 7 और कांग्रेस से 7 ने नामांकन भरा है। हालांकि भाजपा और कांग्रेस ने अभी तक टिकट फाइनल नहीं किए हैं। आरएलपी से भी दो और बाकी निर्दलीय उम्मीदवार हैं। भाजपा से एक ही वार्ड 78 से तीन महिलाओं ने दावेदारी पेश की है। इन तीनों महिला दावेदारों ने निर्दलीय भी अपना नामांकन पेश किया है। इधर, वार्ड नंबर 79 से जितेंद्र सिंह पड़ीहाल ने कांग्रेस से नामांकन किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से मुझे मैसेज आ गया है कि आपका टिकट फाइनल है। उधर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जयपुर में जोधपुर नगर निगम और जोधपुर लोकसभा क्षेत्र की नगर पालिकाओं की सीटों को लेकर पार्टी में सौहार्दपूर्ण माहौल में चर्चा हुई। कुछ सीटों पर प्रत्याशियों की योग्यता, राजनीतिक समीकरण और उम्र को लेकर स्वस्थ बहस भी हुई, लेकिन किसी तरह का विवाद सामने नहीं आया।
भाजपा से नामांकन दाखिल करने वालों की लिस्ट कांग्रेस से नामांकन दाखिल करने वालों की लिस्ट निर्दलीय नामांकन दाखिल करने वालों की लिस्ट आरएलपी ने नामांकन दाखिल करने वालों की लिस्ट इन वार्डों में कैंडिडेट ने भरे एक से ज्यादा नामांकन निगम के कई वार्डों में डैंडिडेट्स ने एक से ज्यादा नामांकन दाखिल किए हैं। इनमें वार्ड नंबर 38 में एक ही कैंडिडेट के दो नामांकन, वार्ड नंबर में 51 एक कैंडिडेट के दो नामांकन, वार्ड नंबर 55 में एक कैंडिडेट ने चार नामांकन, वार्ड नंबर 56 में दो कैंडिडेट ने दो-दो नामांकन, वार्ड नंबर 78 में तीन कैंडिडडेट के 7 नामांकन, वार्ड नंबर 87 में एक कैंडिडेट के 4 नामांकन दाखिल हुए हैं। कांग्रेस ऑफिस में जमकर नारेबाजी हुई वहीं, शहर के वार्ड नंबर 31 में बाहरी (पैराशूट) कैंडिडेट को टिकट देने की आशंका के चलते क्षेत्रवासियों ने कांग्रेस कार्यालय में नारेबाजी की। इसके बाद पदाधिकारियों को शिकायत पत्र भी सौंपा। लोगों का कहना था कि वार्ड में 45 प्रतिशत आबादी माइनॉरिटी है। इसके बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। पहले दिन एक फॉर्म जमा हुआ था वहीं, इससे पहले गुरुवार को पहले दिन सिर्फ एक नामांकन फॉर्म जमा हुआ था। जो कांग्रेस नेता ने वार्ड 77 से दाखिल किया था। शुक्रवार को रक्षाबंधन की छुट्टी रही। इधर, कांग्रेस कार्यालय में सुबह से ही संभावित उम्मीदवारों और समर्थकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई है। दावा किया जा रहा है कि आज कांग्रेस पहली लिस्ट जारी कर सकती है। कांग्रेस में नामांकन को लेकर करीब 520 आवेदन फॉर्म बिक चुके हैं। केंद्रीय मंत्री बोले-सभी नाम तय उधर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जोधपुर नगर निगम और जोधपुर लोकसभा क्षेत्र की नगर पालिकाओं की सीटों को लेकर पार्टी में सौहार्दपूर्ण माहौल में चर्चा हुई। कुछ सीटों पर प्रत्याशियों की योग्यता, राजनीतिक समीकरण और उम्र को लेकर स्वस्थ बहस भी हुई, लेकिन किसी तरह का विवाद सामने नहीं आया।
शेखावत ने कहा-अध्यक्ष, संगठन मंत्री और राष्ट्रीय महामंत्री सहित वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में जोधपुर लोकसभा क्षेत्र की सभी सीटों पर चर्चा के बाद नाम अंतिम किए गए। उन्होंने कहा कि करीब निगम 100 सीटों पर चर्चा में 30 मिनट से भी कम समय लगा, जो इस बात का प्रमाण है कि जोधपुर में पार्टी के भीतर किसी तरह का मतभेद या मनभेद नहीं है।
भारतीय जनता पार्टी एकजुट होकर नगर निकाय चुनाव लड़ेगी और प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल करेगी। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान का जवाब भी भाजपा की जोधपुर टीम चुनाव परिणामों के जरिए देगी। शेखावत ने कहा प्रत्याशी चयन में युवाओं और महिलाओं के साथ सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व देने का पूरा प्रयास किया गया है। चुनाव से जुड़े जरूरी अपडेट