जोधपुर में किसी भी वार्ड या गली की समस्या हो, ‘भास्कर समाधान’ से सीधे जिम्मेदार विभाग तक पहुंचती है। शिकायत सामने आते ही संबंधित विभाग भी एक्शन ले रहे हैं। समाधान होने से लोगों का भरोसा बता रहा है कि ‘भास्कर समाधान’ अब सिर्फ ‘शिकायत का मंच’ नहीं, ‘समाधान की नई उम्मीद’ बन चुका है। आज की समस्याएं जानने से पहले एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है… पोस्ट करने के 48 घंटे में ठीक हुई पानी लीकेज की समस्या जोधपुर के अम्बे नगर से किशोर डागर ने सरकारी वॉटर बॉक्स से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह जाने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने जलदाय विभाग की लापरवाही उजागर करते हुए लिखा कि कुड़ी एचओडी वॉटर बॉक्स के पास नदी के करीब जलदाय विभाग की पाइप लाइन फूटी होने के कारण रोज सप्लाई के समय हजारों लीटर पानी व्यर्थ ही नाले में बह जाता है। इसके पास ही मौजूद जलदाय विभाग को जानकारी देने के बावजूद कर्मचारी आंखें मूंदे बैठे हैं। जोधपुर में पहले ही पानी का संकट है ऐसे में जलदाय विभाग की लापरवाही लोगों की समस्या और बढ़ा रही है। 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने 48 घंटों में ही लीकेज सुधार दिया। वार्ड 5 के सफाई प्रभारी राजकुमार बने ‘पब्लिक के स्टार’ 'भास्कर समाधान' पर न्यू भाकरी बास, सूर सागर से मनीष बालानी ने गंदगी और कचरा नियमित रूप से न उठने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि भुजावतों का बास, टाक उद्योग वाली गली में घर के बाहर की काफी कचरा पड़ा रहता है। सारी गली यहीं आकर कचरा डाल रही है। पहले की गई दो पोस्ट पर भी समाधान होना बताया गया लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद वार्ड 5 के सफाई प्रभारी राजकुमार ने कचरा उठवाकर वहां सफाई करवा दी है। साथ ही लोगों को भी यहां कचरा न डालने के लिए पाबंद किया है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं… पांच दिन से नहीं आई कचरा गाड़ी, घरों में लगा ढेर जोधपुर के वार्ड संख्या 50 के शास्त्री नगर से अनिल राठौड़ ने कचरे की गाड़ी नियमित न आने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में जानकारी देते हुए बताया कि वैद्य श्री देवीदत्त व्यास मार्ग, शास्त्री सर्किल, डॉ. बी. लाल क्लिनिकल लैबोरेट्री के आसपास की गलियों में करीब एक सप्ताह से कचरा संग्रहण वाली निगम की गाड़ी नहीं आई है। इससे घरों में ही नहीं बल्कि खुले में भी कचरे का ढेर लग गया है। लोग अपनी सहूलियत के हिसाब से जहां जगह मिलती है कचरा डाल रहे हैं। इससे न केवल निगम का काम बढ़ रहा है बल्कि हर गली, नुक्कड़ पर गंदगी जमा हो गई है। छोटे बच्चों के स्कूल के सामने ही डाल रहे कचरा खैरादियान मोहल्ला से मोहम्मद जाकिर ने कचरे से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि मोहल्ला खैरादियान में रोज छोटे बच्चों के स्कूल के सामने ही कूड़ा–कचरा डाला जा रहा है। सुबह बच्चे पढ़ने आते हैं, तो उन्हें इसी गंदगी से होकर आना और जाना पड़ता है। इससे उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। निगम से अपील है कि इस समस्या का समाधान करवाकर कूड़ा फैलाने वाले लोगों को पाबंद करें ताकि इस समस्या का स्थायी समाधान हो सके। सीवरेज लाइन ब्लॉक होने से सड़कों पर फैली गंदगी श्री भगवान सिंह परिहार मार्ग, बालाजी नगर, मदेरणा से विकास बिश्नोई ने सीवरेज लाइन के ओवरफ्लो होकर बहने की समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की है। उन्होंने बताया कि नरसिंह की प्याऊ, माता का ठान रोड पर बीते 15–20 दिनों से सीवरेज लाइन चोक होने की वजह से ओवरफ्लो हो गई है। सारा गंदा पानी और गंदगी चैम्बर से बाहर सड़क पर जम रही है। लगातार पानी के रिसाव से सड़क पर बड़े गड्‌ढे और पहले से मौजूद गड्‌ढों में गंदा पानी भर गया है। इससे राहगीरों को बहुत असुविधा हो रही है। निगम से अपील है कि इस समस्या का जल्द समाधान करवाकर राहत दें। बेसहारा पशु–खुले में पड़ा कचरा ही बना वार्ड की पहचान कमला नेहरु नगर से लक्ष्मण आचार्य ने बेसहारा पशुओं के जमावड़े और खुले में पड़े कचरे की समस्या पोस्ट कर समाधान करने की अपील की है। समस्या बताते हुए उन्होंने लिखा है कि 10 नंबर गली, चांदना भाकर में कमलेश्वर महादेव विकास समिति पार्क, सेक्टर सी, कमला नेहरु नगर में बेसहारा पशुओं से काफी परेशानी हो रही है। कॉलोनी के आने–जाने वाले मुख्य रास्तों पर खुले में पड़े कचरे के आसपास इनका जमावड़ा रहता है। इनकी आपसी भिड़त में कई बार लोग घायल भी हो चुके हैं। वार्ड हैल्थ इंस्पेक्टर से भी अपील की है कि जगह–जगह पड़ा कचरा उठवाएं ताकि यहां बेसहारा पशु इकट्‌ठा नहीं हों लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। निगम से अपील है कि इस समस्या का समाधान करवाएं। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 2.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 4.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 6.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 7.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 9.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 10.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग