प्रदेश में निकाय चुनाव में युवा वोटर्स बड़ा इफेक्ट डालेंगे। इनमें 18 से 25 और 26 से 35 आयु वर्ग मेल और फिमेल वोटर्स हैं। जोधपुर शहर के 11 वार्ड ऐसे हैं, जहां इन वोटर्स की संख्या काफी ज्यादा है। इनमें सबसे ज्यादा यूथ वोटर्स वार्ड नंबर 94 में हैं, जहां 18 से 35 आयु वर्ग के मेल और फिमेल वोटर्स की संख्या 5064 है। वहीं सबसे कम यूथ वोटर्स की संख्या वार्ड 15 में हैं, जहां इस एज ग्रुप के महज 1182 ही वोटर्स हैं। इसके अलावा शहर के तीन वार्डों के तीन ऐसे बूथ हैं, जहां इस एज ग्रुप का एक भी वोटर नहीं है। यानी इस एज ग्रुप में मेल और फिमेल वोटर्स की संख्या जीरो है। देखें पांच सबसे ज्यादा युवा वोटर्स वाले वार्ड वार्ड नंबर 94 में सबसे युवा ज्यादा वोटर्स, तीन बूथ पर जीरो वार्ड नंबर 94 में 18 से 36 एज ग्रुप के पुरुष वोटर्स की संख्या 2603 है, जबकि महिला वोटर्स की संख्या 2461 है। वहीं सबसे कम युवा वोटर्स वाले पांच वार्ड हैं। इनमें वार्ड संख्या 15, 17, 18,61 और 16 नंबर वार्ड शामिल हैं। सबसे कम युवा वोटर्स वार्ड 15 में हैं, जहां पुरुष और महिला युवा वोटर्स की संख्या 1182 है। यहां 18 से 36 एज ग्रुप के पुरुष 608 और महिला वोटर्स की संख्या 574 है। इसके अलावा शहर में वार्ड 57 में 388, वार्ड 69 में 470 और वार्ड 92 में 650 नंबर बूथ पर युवा वोटर्स जीरो हैं। पांच सबसे कम युवा वोटर्स वाले वार्ड 18 से 25 एज ग्रुप के 1 लाख से ज्यादा वोटर्स शहर में 18 से 25 एज ग्रुप के महिला और पुरुष वोटर्स की संख्या 1,07,728 है। इनमें पुरुष वोटर्स की संख्या 58 हजार 728 और महिला वोटर्स की संख्या 49 हजार है। वहीं वार्ड नंबर 72 में पुरुष वोटर्स की संख्या 1265 है, लेकिन यहां महिला वोटर्स महज 657 ही है। इनमें सबसे ज्यादा इस एज ग्रुप के वोटर्स वार्ड नंबर 94 में हैं, जहां 18 से 25 एज ग्रुप के पुरुष 1255 और महिला वोटर्स की संख्या 1053 है। वहीं इस एज ग्रुप में सबसे कम वोटर्स वाला वार्ड 15 नंबर है। जहां पुरुष वोटर्स 243 और महिला वोटर्स 194 ही है। सबसे कम उम्र वाले जेन-जी वार्ड में युवा वोटर्स की संख्या भी ज्यादा कांग्रेस और भाजपा दोनों ने इस बार जेन जी प्रत्याशियों को भी मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने वार्ड नंबर 51 से 21 साल की सबसे कम उम्र की प्रत्याशी सरस्वती प्रजापत को मौका दिया है। यहां 18 से 36 एज ग्रुप के युवा वोटर्स की संख्या 4363 है। इनमें 2424 पुरुष और 1939 महिला युवा वोटर्स शामिल हैं। वहीं 18 से 25 एज ग्रुप के पुरुष और महिला वोटर्स की बात की जाए तो इनकी संख्या 979 और 636 है। वहीं भाजपा से सबसे कम उम्र की 24 साल की वार्ड नंबर 24 की प्रत्याशी भाग्यश्री है। यहां 18 से 36 एज ग्रुप के कुल महिला-पुरुष वोटर्स की संख्या 2629 है। इनमें 1444 पुरुष और 1185 महिला वोटर्स है। इस वार्ड में 18 से 25 एज ग्रुप के वोटर्स में 582 पुरुष और 443 महिला वोटर्स हैं। वार्ड 47 में सबसे ज्यादा 13 प्रत्याशी, 2067 युवा वोटर्स शहर के नगर निगम चुनाव में सबसे ज्यादा रोचक मुकाबला वार्ड नंबर 47 में हो रहा है, क्योंकि यहां के चुनावी मैदान में 13 प्रत्याशी है। इनमें भाजपा-कांग्रेस के एक-एक, अन्य दलों के दो प्रत्याशी और बाकी 9 प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इस वार्ड में 18 से 36 एज ग्रुप के कुल 2067 युवा वोटर्स हैं। इनमें 1132 पुरुष और 935 महिला वोटर्स हैं। वहीं केवल 18 से 25 आयु वर्ग के पुरुष 479 और 351 महिला वोटर्स शामिल हैं। देखें, किस उम्र के कितने वोटर्स 18 से 35 एज ग्रुप 2 लाख 76 हजार वोटर्स, 51 से 60 साल वालों में महिला वोटर्स ज्यादा 18 से 35 एज ग्रुप में महिला और पुरुष वोटर्स की संख्या 2 लाख 76 हजार 094 है। इनमें 1 लाख 45 हजार 037 पुरुष और 1 लाख 31 हजार 057 महिला वोटर्स हैं। वहीं 51 से 60 साल के उम्र के वोटर्स की बात की जाए तो इनमें महिला वोटर्स की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। 51 से 59 एज ग्रुप में पुरुष वोटर्स 47,512 और महिला मतदाताओं की संख्या 48,821 है। इनमें पुरुष और महिला वोटर्स में 1,309 का अंतर है। इसी तरह 60 और इससे ज्यादा एज ग्रुप में भी महिला वोटर्स पुरुष मतदाताओं से 1,449 ज्यादा है। महिला 56,145 है, जबकि पुरुष मतदाता 54,696 है।