मौसम विभाग ने जोधपुर में रविवार को मौसम साफ बना रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही हल्के बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 4 सितंबर तक बारिश का अलर्ट नहीं है। शहर में अगस्त माह के शुरुआती कुछ दिनों के बाद से बारिश नहीं हुई है। तापमान में भी पिछले कुछ दिनों से बढ़ोतरी हुई है। जोधपुर में शनिवार को मौसम सामान्य से थोड़ा गर्म रहा। दिन का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों के लिए बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। मानसून सीजन की 54 फीसदी कम बारिश मौसम विभाग के अनुसार 29 अगस्त तक जोधपुर में एक जून से सामान्य से 54 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 243.6 एमएम होनी चाहिए थी,जबकि इस बार केवल 189.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जो कि मानसून सीजन क सामान्य से 54.4 फीसदी कम है। 4 सितंबर तक बारिश का अलर्ट नहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों के लिए जोधपुर शहर में किसी भी तरह का कोई बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि इस दौरान बादल छाए रहेंगे। 4 सितंबर तक मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान तापमान में भी करीब 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।