राजसमंद | शहर के महावीर भवन में सोमवार को मेवाड़ भास्कर उप प्रवर्तक कोमल मुनि करुणाकर का 46वां जन्मोत्सव मनाया। इसी के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ। साध्वी महिमा, साध्वी तेजस, साध्वी हंस, साध्वी सुवासिनी के सानिध्य में कोमल गुरु का गुणगान किया। कार्यक्रम में गुरु अजरामर स्वामी संस्थान लिम्बड़ी से 212वें स्मृति पुण्योत्सव पर तीन सिक्के प्राप्त हुए। इनमें से एक सिक्के की बोली लगी। ललितादेवी कैलाशचंद्र, अर्पित, मिनल, प्रियांस तलेसरा परिवार ने स्मृति कॉइन प्राप्त किया। इस मौके पर 51 तेला तपस्वियों ने तेला तप के प्रत्याख्यान ग्रहण किए। बेला और उपवास के तपस्वियों का मंगलवार सुबह सामूहिक पारणा होगा।