कोटा के लोग अपने इलाके की समस्याएं ‘भास्कर समाधान’ के जरिए सामने ला रहे हैं। सड़क, नाली, सफाई, बिजली और पानी से जुड़ी शिकायतों को संबंधित विभागों तक सीधे पहुंच रही हैं। कार्रवाई के लिए फॉलोअप किया जा रहा है। जनसमस्याओं पर लगातार मिल रहे फीडबैक से ‘भास्कर समाधान’ स्थानीय मुद्दों को प्रशासन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन गया है। आज की समस्याओं पर नजर डालने से पहले एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट के बाद हुआ एक्शन कोटा के आकाश मार्ग, पंचवटी कॉलोनी से विज्ञान नगर से पंकज शर्मा ने पानी भरे होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि हमारी कॉलोनी में मुख्य रोड पर बारिश का पानी भरने से रास्ता अवरुद्ध हो गया है। स्कूली बच्चे, ऑफिस जाने वाले लोग, पैदल राहगीर सभी परेशान हैं। इसका समाधान करवाएं। निगम ने समस्या सामने आने के बाद पानी निकालकर रास्ता दुरुस्त करवा दिया है। केईडीएल के हर्ष सोनी बने 'पब्लिक के स्टार' पठान रोड, यूआईटी कॉलोनी, प्रेम नगर–2, कैला माता मंदिर से टोनी ने एरिया के ट्रांसफॉर्मर की डीपी और पोल पर बेल फैलने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि बेल फैलने से आसपास के घरों के लोग हमेशा करंट और शॉर्ट सर्किट के खतरे में रहते हैं। डीपी के नीचे काफी गंदगी भी रहती है जिसे निगम के कर्मचारी कभी साफ नहीं करते हैं। समस्या के पोस्ट होने के बाद केईडीएल में सिविल डिपार्टमेंट के हैड हर्ष सोनी ने समस्या का समाधान करवा कर स्थानीय लोगों को राहत दी है। समाधान होने से लोग भी खुश हैं। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… दूषित पानी से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो रहीं कोटा के देवनारायण मंदिर, नंदा की बाड़ी, खेड़ली फाटक, तिलक नगर, नयापुरा से जितेन्द्र मेहरा ने दूषित पानी आने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि देवनारायण मंदिर, नंदा जी की बावड़ी के आसपास के क्षेत्र में कई दिनों से सप्लाई के पानी में गंदा दूषित पानी आ रहा है। इससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो रही हैं। जलदाय विभाग से अपील है कि इस समस्या का जल्द समाधान करें। रोड कट पर पोल टूटा, लाइट भी खराब कोटा के उद्योग मार्ग, कंसवा से शुभम ने रोड लाइट बंद होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि कंसवा डिस्पेंसरी के पास एक बिजली का पोल टूटा हुआ जबकि दूसरे पर कई दिनों से रोड लाइट बंद है। टूटे पोल को अब तक नहीं लगाया गया है जबकि यहां कट भी है जिससे अंधेरे के कारण हादसा होने की आशंका हर समय बनी रहती है। निगम या संबंधित विभाग से निवेदन है कि इस समस्या का हल करवाएं। नाली में झाड़ियां उगीं, पानी ठहरने से मच्छर पनपे बालाजी नगर, काला तालाब से रामखिलाड़ी टाटू ने नालियों की सफाई न होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हमारी लाइन से गुप्तेश्वर महादेव मंदिर वाली लाइन तक कॉलोनी में नालियों की सफाई नहीं होती जिस वजह से उनमें जंगली घास, खरपतवार और झाड़ियां उग आई हैं। इसके चलते घरों का गंदा पानी आगे नहीं जा पा रहा है। पानी ठहरने से इनमें मच्छर, बरसाती कीड़े और मक्खियां पनप रहे हैं। इनसे मौसमी बीामरियां फैल रही हैं। कृपा इस समस्या का समाधान करवाएं। मुख्य रास्तों, गली-मोहल्ले में बेसहारा पशुओं की परेशानी स्वामी विवेकानंद नगर से पवन ने बेसहारा पशुओं की समस्या भेजी है। उन्होंने बताया कि पूरे मोहल्ले में बेसहारा पशुओं, गया, सांड और कुत्तों का जमावड़ा रहता है। मुख्य रास्तों पर इनके बैठे होने या आपस में भिड़ने से हर समय संपत्ति को नुकसान होने, बच्चों बुजुर्गों को चोट पहुंचने का डर बना रहता है। डर के कारण बच्चों को निगरानी में ही गली में खेलने देते हैं। निगम से अपील है कि इस समस्या का समाधान करवाएं। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित