कोटा में नगर निगम चुनाव के नामांकन का समय खत्म हो गया है। कोटा नगर निगम चुनाव में 548 कैंडिडेट ने 600 नॉमिनेशन भरे हैं। आखिरी दिन कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रकला यादव और निरमा बाई महज 2 मिनट की देरी के चलते नामांकन दाखिल नहीं कर पाईं। चंद्रकला यादव वार्ड नंबर 96 से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप मे नॉमिनेशन भरने पहुंची थी। उन्होंने बताया कि पहले पार्टी की ओर से सिंबल नहीं मिला। आखिरी समय में सिंबल के लिए फोन आया। इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट जुटाने के लिए इधर-उधर भागदौड़ करनी पड़ी। इसी प्रक्रिया में मैं नामांकन स्थल पर निर्धारित समय से करीब 2 मिनट देर से पहुंचीं। समय निकल जाने के कारण मेरा नामांकन दाखिल नहीं हो सका। वहीं, वार्ड नंबर 3 की कांग्रेस प्रत्याशी निरमा ने बताया- मैं शुरुआत में गलत जगह नामांकन दाखिल करने पहुंच गई थीं। बाद में सही जगह पहुंचीं। 3 बजकर 1 मिनट पर नामांकन स्थल से बाहर निकाल दिया गया। समय समाप्त होने के कारण मेरा नामांकन दाखिल नहीं हो सका। अब देखें नामांकन करने की PHOTOS महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष का टिकट कटा वहीं, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम भी चुनावी मैदान में थी, लेकिन एनवक्त पर मेरा टिकट कट गया। शालिनी गौतम वार्ड 88 से चुनाव की तैयारी कर रही थी। शालिनी गौतम इससे पहले भी पार्षद रहीं हैं। वहीं भाजपा के 2 बागी चुनावी मैदान में उतरे हैं। नामांकन से जुड़े अपडेट… दोनों दलों में बगावत का डर दोनों दलों में टिकट को लेकर अंदरूनी खींचतान और बगावत का डर साफ नजर आ रहा है। बीजेपी और कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी की घोषणा में देरी का चुनावी समीकरणों को पड़ सकता है। दोनों दलों में कई दावेदार लंबे समय से टिकट की उम्मीद लगाए बैठे थे। ------------- यह खबर भी पढे़ं जानिए आपका घर किस वार्ड में आता है:कोटा नगर निगम में 11 सितंबर को वोटिंग, ओबीसी महिला के लिए रिजर्व है महापौर पद