कोटा में आप नया बिजली कनेक्शन लेना चाहते है तो आपको केईडीएल के कार्यालय आने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे भी बिजली का कनेक्शन ले सकते हैं। केईडीएल ने यह सुविधा कोटा शहर में शुरू कर दी है। केईडीएल के सीओओ मनीष अरोडा ने बताया कि नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति cescrajsthan.co.in या कम्पनी की बेवसाइट cescrajsthan.co.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। सोलर कनेक्शन के लिए भी ऑनलाइन सुविधा सोलर कनेक्शन के लिए भी वेबसाइट या राज विद्युत ऐप से आवेदन किया जा सकता है। आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। ऑनलाइन आवेदन के लिए सोलर वेंडर्स को कोटा में प्रशिक्षण दिया गया है। अगस्त 2026 से ऑनलाइन कनेक्शन का ट्रायल शुरू किया गया है। अब तक 25 नए बिजली कनेक्शन और 468 सोलर कनेक्शन के आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनका प्रोसेस पूरा हो चुका है। इस सुविधा से लोगों को घर बैठे बिना झंझट बिजली और सोलर कनेक्शन लेने की सुविधा मिलेगी।