कोटा नगर निगम चुनाव में नामांकन वापसी का समय आज खत्म हो गया। यहां 2 दिन में 100 निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र वापस लिए। इसमें बीजेपी के 5 और कांग्रेस के 4 बागियों ने नामांकन वापस ले लिए। अब 27 वार्डों में बीजेपी-कांग्रेस के 32 बागी चुनावी मैदान में हैं। इनमें सबसे ज्यादा 15 वार्डों में 17 बागी भाजपा के और 12 वार्डों में 15 बागी कांग्रेस के हैं। इसके अलावा निर्दलीय भी मैदान में है। अब कुल 373 प्रत्याशी बाकी रह गए है। भाजपा से बागी प्रत्याशी भाजपा से बागी प्रत्याशी वार्ड संख्या 3 से नम्रता मीणा, वार्ड संख्या 8 से हेमलता व बजरंगी, वार्ड 21 से विश्वास, वार्ड 22 से नारायण शर्मा, वार्ड 29 से राकेश कुमार मेहरा, वार्ड 30 से मनीष चोबदार, वार्ड 52 से दिनेश कुमार कराड, वार्ड 64 से मंजू रानी, वार्ड 71 से वंदना फौजदार, वार्ड 92 से सुरेश कुमार वैष्णव हैं। कांग्रेस के बागी प्रत्याशी वार्ड संख्या 10 से मीना कुमारी व प्रतिष्ठा नागर, वार्ड संख्या 14 से दुष्यंत सिंह हाडा, वार्ड संख्या 15 से जतिन कुमार लोधा, वार्ड 16 से अनुराधा मेघवाल,वार्ड 18 से मंजू कुमारी मीणा, वार्ड 19 से निखिल गौतम, वार्ड 20 से सियाराम नायक, वार्ड 34 से विजय पंडित, वार्ड 41 से निमांशु नरवाला हैं। बीजेपी में इन्होंने नाम वापस लिए बीजेपी में वार्ड 28 से प्रमोद सिंह हाड़ा, वार्ड 85 से मुकेश सारस्वत और वार्ड 34 से शंभुसिंह कानावत, महेंद्र शर्मा, बिरदीलाल गोस्वामी, हेमराज शर्मा व कमलेश कुमार शर्मा ने नाम वापस लिए। वार्ड 95 से अरविंद परमार, वार्ड 15 से नमन गोयल और वार्ड 35 से रामचरण सुमन ने नामांकन वापस लेकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन की बात कही। वार्ड 4 से भंवरलाल भील ने भी नामांकन वापस लिया। उन्होंने कहा- पार्टी के हित में यह फैसला लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, लाडपुरा विधायक कल्पना देवी और वार्ड प्रभारी युवराज सुवालका की समझाइश के बाद लिया है। कांग्रेस में इन्होंने नाम वापस लिए कांग्रेस में भी बागियों की घर वापसी हुई। यूथ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष ने टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय नामांकन भरा था। कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल की समझाइश के बाद उन्होंने नाम वापस लिया। वार्ड 20 से मनोज मेघवाल और वार्ड 46 से जुझार अली बोहरा ने भी नामांकन वापस लेकर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन का ऐलान किया। वार्ड 46 से मकसूद ने भी नाम वापस लिया। 82 वार्ड से सलिना शेरी ने भी अपना नामांकन कोटा उत्तर विधायक शांति धारीवाल की समझाइए के बाद वापस लिया। बोहरा ने कहा- पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी नीरज शर्मा को सिंबल मिला है और अब वे उन्हीं का समर्थन करेंगे। कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों का समर्थन करने की अपील की कांग्रेस नेता हरपाल सिंह राणा और अमीन पठान ने पांच निर्दलीय उम्मीदवारों से समझाइश कर उनके नामांकन वापस करवाए। दोनों नेताओं ने पार्टी हित में निर्दलीय प्रत्याशियों से नाम वापस लेकर कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों का समर्थन करने की अपील की। कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों को मजबूती से जिताने के लिए सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को एकजुट होकर काम करना चाहिए। वहीं, भरतपुर की पूर्व सांसद रंजीता कोली की भी कोटा में राजनीतिक सक्रियता चर्चा में रही। वार्ड 34 में उन्होंने स्थानीय स्तर पर समन्वय में भूमिका निभाई, जिसके बाद निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम वापस लेकर भाजपा प्रत्याशी का समर्थन किया। 2 दिन में 100 निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र वापस लिए दरअसल, कोटा नगर निगम चुनाव में 548 कैंडिडेट में कुल 600 नॉमिनेशन भरे थे जिनमें से 121 नामांकन पत्र रिजेक्ट हुए जिसके चलते 473 नामांकन पत्र ही स्वीकृत हो पाए थे। गुरुवार को नामांकन वापसी के आखिरी दिन 89 और बुधवार के दिन 11 निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए। अब कुल 373 प्रत्याशी बाकी रह गए। बीजेपी से बागी हुए वार्ड नंबर एक की रिंकू रूपचंद मीणा वार्ड नंबर 37 नीतू चौहान, वार्ड नंबर 61 से मुकता जादौन, वार्ड नंबर 64 से शरणजीत कौर, वार्ड नंबर 89 से प्रेरणा जायसवाल जो कि बीजेपी से बागी थे उन्होंने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए और पार्टी के द्वारा खड़े हुए कैंडिडेट को समर्थन कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी में वार्ड संख्या 20 से अजय बंजारा, 48 से मोहम्मद अख्तर, वार्ड संख्या 49 से ब्रजराज सिंह, संदीप सिंह गौड़ ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए।