राजसमंद में निकाय चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने अपने ही प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई की है। राजसमंद नगर परिषद के वार्ड 22 से AAP प्रत्याशी अमित वर्मा को भाजपा समर्थित उम्मीदवार को समर्थन देने पर पार्टी ने 6 साल के लिए प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया। जिला अध्यक्ष गिरधारी लाल चंदेल के अनुसार पार्टी ने इसे विचारधारा, नीतियों और संगठनात्मक फैसले के खिलाफ जाने और गंभीर अनुशासनहीनता माना है। पार्टी की ओर से संगठन महासचिव विश्वेंद्र सिंह ने अमित वर्मा को निष्कासन का नोटिस जारी किया। अमित वर्मा के निष्कासन के बाद अब जिले की तीन निकायों में AAP के 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें नाथद्वारा के 8 और भीम के 5 प्रत्याशी शामिल हैं। पार्टी की विचारधारा और फैसले के खिलाफ जाने का आरोप आप जिला अध्यक्ष गिरधारी लाल चंदेल के अनुसार जयपुर स्थित पार्टी कार्यालय से संगठन महासचिव विश्वेंद्र सिंह ने इस संबंध में नोटिस जारी किया। पार्टी के आदेश में कहा गया कि अमित वर्मा ने पार्टी की विचारधारा, नीतियों और संगठनात्मक निर्णयों के विपरीत जाकर भाजपा समर्थित उम्मीदवार को समर्थन दिया। पार्टी ने इसे गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट किया कि संगठनात्मक अनुशासन सर्वोपरि है और इससे किसी भी परिस्थिति में समझौता नहीं किया जा सकता। नाथद्वारा और भीम में भी AAP के प्रत्याशी मैदान में इस बार आम आदमी पार्टी ने जिले की पांच निकायों में से तीन (नाथद्वारा, राजसमंद और भीम) में पहली बार प्रत्याशी उतारे हैं। राजसमंद के वार्ड 22 के प्रत्याशी के निष्कासन के बाद अब नाथद्वारा से 8 और भीम से 5 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। अब चुनाव में आम आदमी पार्टी के इन प्रत्याशियों को जनता का कितना समर्थन मिलता है, इस पर नजर रहेगी।