कोटा नगर निगम चुनाव में 100 वार्डों से बीजेपी के दावेदारों के बायोडाटा में प्रत्याशियों की उम्र, शिक्षा और व्यवसाय से जुड़ी जानकारी सामने आई है। 100 वार्डों के इन दावेदारों में छात्र से लेकर व्यापारी, किसान, टीचर, ठेकेदार, प्रॉपर्टी कारोबारी, गृहिणी और निजी नौकरी करने वाले लोग शामिल हैं। इसके अलावा जीवी राम जीराम में मेट, कबाड़ी का काम करने वाले को भी भाजपा ने टिकट दिया है। शैक्षणिक योग्यता में साक्षर से लेकर एमए, बीएड, बीटेक, एमकॉम, एलएलबी और इंजीनियरिंग डिप्लोमा तक के दावेदार हैं। दावेदारों में सबसे कम उम्र के वार्ड 70 के ललित उर्फ अभिषेक कुशवाहा 22 साल के हैं। सबसे ज्यादा उम्र के दावेदारों में वार्ड 55 के मिलाप जैन 69 साल , वार्ड 3 के सौसर भाई 67 साल और वार्ड 86 के योगेंद्र खींची 65 साल शामिल हैं। जानिए आपका घर किस वार्ड में आता है कोटा नगर निगम में कांग्रेस प्रत्याशियों की प्रोफाइल कोटा नगर निगम में बीजेपी प्रत्याशियों की प्रोफाइल जानिए आपका घर किस वार्ड में आता है:कोटा नगर निगम में 11 सितंबर को वोटिंग, ओबीसी महिला के लिए रिजर्व है महापौर पद