कोटा नगर निगम चुनाव में प्रत्याशियों की स्क्रूटनी के बाद मुकाबले की तस्वीर और साफ हो गई है। हालांकि अभी भी कई वार्ड में बागी भाजपा-कांग्रेस के लिए मुश्किलें पैदा कर रहे हैं। दोनों ही दल उन्हें मनाने में जुटे हैं, लेकिन 12 वार्ड में मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई है। यहां भाजपा-कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला है। इस बीच वार्ड 9 से भाजपा के बागी सतीश भारद्वाज ने नाम वापस लेने का फैसला किया है। कोटा में बुधवार को 11 निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया है। इनमें वार्ड नंबर 21 से विश्वास, वार्ड 26 बर्मा सागर, वार्ड 29 से राकेश कुमार मेहरा, वार्ड 33 से महावीर प्रसाद, वार्ड 49 से लक्ष्मण सिंह, वार्ड 51 से रवि ओझा, वार्ड 52 से दीपक महावर, वार्ड 60 से शिरीन, वार्ड 63 से अब्दुल सलाम, वार्ड 65 से मनीष कुमार प्रजापति, वार्ड 86 से अमित मेरोठा ने नॉमिनेशन विड्रोल किया है। वार्ड 11 17, 38, 47, 57, 58, 80, 84, 94,95, 97,98 में केवल दो दो उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। वार्ड 45 मे 7 निर्दलीय चुनावी मैदान में हैं। अब 3 सितंबर को नाम वापसी के बाद ही तस्वीर साफ होगी। इन वार्डों में सीधा मुकाबला वार्ड 9 से भाजपा के बागी सतीश भारद्वाज ने बताया विधायक कल्पना देवी के यहां से फोन आया। उन्होंने नाम वापस लेने को कहा। इसके बाद वार्ड 9 से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी देवेंद्र शर्मा मेरे घर पहुंचे। पार्टी के हित मे मैंने नाम वापस लेने का फैसला किया। दोपहर में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र शर्मा के साथ कलेक्ट्रेट भी गया। लेकिन देरी से पहुंचने के कारण नॉमिनेशन वापस नहीं ले पाया। गुरुवार को जाकर नॉमिनेशन वापस लूंगा। इससे पहले देवेंद्र शर्मा के चुनावी कार्यालय उद्घाटन के दौरान विधायक कल्पना देवी ने मेरे गले में भाजपा का दुपट्टा डाला। इस दौरान विधायक ने मेरी बेटी से भी बात की। सतीश ने बताया कि उन्होंने पार्टी से टिकट मांगा था लेकिन पार्टी ने टिकट नहीं दिया इसलिए निर्दलीय नॉमिनेशन भर दिया था। कोटा मे टिकट वितरण से नाराज कांग्रेस ओबीसी मोर्चा कोटा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जतिन लोधा ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। जतिन ने कांग्रेस नेता व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को अपना इस्तीफा भेजा है। जतिन ने आरोप लगाया पार्षद चुनाव में जमीन स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई है। बिना जनाधार वाले प्रत्याशी को टिकट दिया गया है। जतिन लोधा कोटा नगर निगम के वार्ड 15 से निर्दलीय चुनावी मैदान में है। जानिए आपका घर किस वार्ड में आता है 121 नॉमिनेशन रिजेक्ट हुए
548 प्रत्याशियों की ओर से भरे गए 600 नॉमिनेशन में से 473 प्रत्याशियों के 479 नॉमिनेशन सही पाए गए हैं। 121 नॉमिनेशन रिजेक्ट हुए हैं। राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रत्याशियों के सामने पर्चा भरने वाले दावेदारों को बड़ा झटका लगा है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार- स्क्रूटनी में भाजपा से जुड़े 53, कांग्रेस से जुड़े 42 नॉमिनेशन खारिज हुए हैं। कई निर्दलीय नामांकन खारिज हुए हैं। प्रभारी अधिकारी रवि वर्मा (अतिरिक्त कलेक्टर सीलिंग ) का कहना है कि दोनों दलों के अधिकृत प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए हैं। देखिए-किस वार्ड में कितने नॉमिनेशन खारिज हुए ये खबर भी पढ़ें - कोटा में BJP-कांग्रेस का बागियों ने बिगाड़ा खेल:27 वार्डों में 32 बागी मैदान में; वार्ड 46 से एक प्रत्याशी ने दोनों पार्टियों सहित निर्दलीय भरा फॉर्म