कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते आज सुबह से शाम तक कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। इन इलाकों में की जाएगी बिजली कटौती सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक: अराफात पेट्रोकेम लिमिटेड, बॉम्बे योजना पंप हाउस, आरओबी के बाएं तरफ, पॉलिटेक्निक कॉलेज नंबर 1, संजय नगर फ्लाईओवर इलाके में 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक: होली का खूंट, ब्रजराजपुरा, चित्तौड़ा का नोहरा वाली गली, इंद्रा मार्केट, गंधीजी की पुल, सुभाष सर्किल मैन रोड इलाके में 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक: महावीर नगर प्रथम एवं आसपास का क्षेत्र में 2 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10:30 से दोपहर 2:30 बजे तक: गीता भवन के आसपास, बांस बल्ली मार्केट, शिवाजी मार्केट में 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक:शिवसागर 1,2, आरके सिटी, गोपाल विहार, शिवाजी नगर, वैशाली नगर, शिवाजी नगर स्पेशल, विनायक रेजीडेंसी, चंदन नगर, कृष्णा विहार इलाके में 3 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक: बोरखेड़ा देवली अरब रोड, नेहरू नगर, बोरखेड़ा कब्रिस्तान के आसपास, श्रीराम कॉलोनी, एपीजे अब्दुल कलाम कॉलोनी, सुमन नगर इलाकों में 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:50 बजे तक:गोपाल विहार, आदित्य आवास, नम्रता आवास, त्रिवेणी आवास, कृष्णा नगर, अटवाल नगर, अल्फा कॉम्प्लेक्स, बारां रोड 80 फीट रोड, अटवाल नगर 1,2, सुखमणि जिम, कच्ची बस्ती, नम्रता आवास, सरदार की कोठी, ब्रिगेडियर पार्थ, गणेशपुरी धाम, भैरू बाबा मंदिर इलाके में सवा घंटा बिजली कटौती की जाएगी। दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक: नारकोटिक्स कॉलोनी, पीएचईडी, हरिओम नगर पानी की टंकी के आसपास, सांवरिया मंदिर व आसपास का क्षेत्र में 2 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।