कोटा में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर अब कमजोर पड़ गया है, जिससे तापमान में 2 डिग्री बढ़ोतरी देखने को मिली है। हालांकि, नवनेरा बांध के 4 गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। जिले में अब तक सामान्य से 27% कम बारिश दर्ज हुई है। ऐसे में लोगों की नजरें आगामी दिनों में होने वाली बारिश और बांधों के जलस्तर पर टिकी हैं। शहर में आज भी सुबह के वक्त बादल छाए रहे। दोपहर होते-होते धूप निकली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि, गुरुवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मानसून ट्रफ के उत्तर भारत जम्मू में शिफ्ट होने के साथ ही राजस्थान में मानसून का कमजोर फेज शुरू हो गया है। कोटा संभाग में बारिश का दौर कमजोर पड़ गया हैं। इधर, नवनेरा बांध से भी लगातार पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। दोपहर 3 बजे बांध से पानी की निकासी कम की गई है। अब 4 गेट 12 मीटर खोलकर 52 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। सुबह के वक्त बांध के 7 गेट 19 मीटर खोल रखे थे। तड़के नवनेरा बांध के 7 गेट खोले ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ईआरसीपी) में तहत बने पहले नवनेरा बांध से लगातार पानी की निकासी की जा रही है आज तड़के 4 बजे बांध से पानी की निकासी कम की गई है। जल संसाधन विभाग के JEN मनोज चौधरी ने बताया कि बांध की क्षमता 217 मीटर है। वर्तमान में बांध का लेवल 211 मीटर है। बांध में लगातार पानी की आवक हो रही है। तड़के 4 बजे बांध के 7 गेट, 19 मीटर खोलकर 94 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार- इस मानसून सीजन में अब तक औसत से 27% कम बारिश हुई है। सामान्यतया जिले में 27 अगस्त तक औसत 609.3मिमी बारिश होती है। इस सीजन में अभी तक 444.6 मिमी बारिश हुई है। बांधों की स्थिति गांधी सागर- मध्य प्रदेश की मंदसौर तहसील में बना गांधी सागर चंबल नदी का बड़ा बांध है। इस बांध की क्षमता 1312 फ़ीट है। 28 अगस्त सुबह 8 बजे तक गांधी सागर 1300 फ़ीट भरा है। राणा प्रताप सागर- चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा तहसील में बना है। इस बांध की क्षमता 1157 फीट है। 28 अगस्त सुबह 8 बजे तक राणा प्रताप सागर 1142.84 फ़ीट भरा है। जवाहर सागर बांध- बूंदी जिले के तालेड़ा तहसील में बना है। इस बांध की क्षमता 980 फीट है। 28 अगस्त सुबह 8 बजे तक जवाहर सागर 972.4 फीट भरा है। कोटा बैराज- कोटा बैराज की क्षमता 854 फ़ीट है। 28 अगस्त सुबह 8 बजे तक कोटा बैराज 853 फ़ीट भरा है।