कोटा में बीते कुछ दिनों से आसमान साफ है। आज भी सुबह धूप खिल रही है। इसके चलते गर्मी व उमस का असर बरकरार है। मौसम विभाग ने 3 व 4 सितंबर को कोटा संभाग में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार सितंबर में भी बारिश सामान्य से कम होने की आशंका है। सोमवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम साफ रहा, धूप निकलने से गर्मी के चलते लोग परेशान रहे। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून सीजन में अब तक औसत से 30% कम बारिश हुई है। सामान्यतया जिले में 31 अगस्त तक औसत 632.8 मिमी बारिश होती है। इस सीजन में अभी तक 444.7मिमी बारिश हुई है।