कोटपूतली में 2 सितंबर को शाम 4 बजे से 5 बजे तक एक घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती 220 केवी जीएसएस कोटपूतली पर मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के कारण की जाएगी। इससे 33 केवी पाथरेड़ी फीडर प्रभावित होगा। सभी 11 केवी फीडरों पर आपूर्ति रहेगी बाधित इस दौरान 33 केवी जीएसएस पाथरेड़ी और प्रागपुरा से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति भी उक्त अवधि में बंद रहेगी। बिजली विभाग ने की अपील 220 केवी जीएसएस के सहायक अभियंता रामबाबू शर्मा ने बताया कि यह विद्युत कटौती मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के कारण आवश्यक है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले से पूरे कर लें।