कोटपूतली के चौकी गोवर्धनपुरा में सांस्कृतिक अहिरवाल संस्था की बैठक हुई। इसका मुख्य उद्देश्य संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करना तथा युवा पीढ़ी तक पहुंचाना था। बैठक की अध्यक्षता पूर्व तहसीलदार रामनिवास ने की, जबकि सत्यव्रत शास्त्री मुख्य अतिथि रहे। आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई बैठक में अहीरवाल क्षेत्र के शौर्य, संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहर पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर जिला संयोजक डॉ. रामकुमार यादव ने अहीरवाल क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति और वीरता की परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सभी समाजों से एकजुट होकर अपनी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। ये रहे मौजूद बैठक में जिला संयोजक डॉ. रामकुमार यादव के साथ सहसंयोजक अशोक मेहता, महेंद्र गोयल, कोटपूतली खंड संयोजक सत्यपाल, शुक्लाबास खंड संयोजक रामोतार यादव, पावटा खंड संयोजक बनवारी लाल, विराटनगर इकाई संयोजक कृष्ण यादव, बानसूर से कालूराम भगत, शंभू पीटीआई, जयसिंह, रामकुमार यादव, अभय सिंह, राव मनोज महेश और जगमाल यादव सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।