मोही | कस्बे में ग्रामवासियों के सहयोग से संचालित बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समिति मोही को उत्कृष्ट कार्य, निरंतर विकास के लिए संभाग स्तर पर सम्मानित किया। समिति के अध्यक्ष दिग्विजयसिंह भाटी, उपाध्यक्ष दिनेशचंद्र तेली का सम्मान हुआ। समिति पिछले तीन-चार वर्षों से ग्रामवासियों के सहयोग से सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। समिति गांव में उचित मूल्य पर जरूरी वस्तुएं उपलब्ध कराती है। सहकारिता के क्षेत्र में अलग-अलग काम करती है। समिति ने निरंतर विकास के साथ अपनी अलग पहचान बनाई है। संभाग स्तर पर सम्मान मिलने के बाद गांव में खुशी का माहौल रहा। ग्रामीणों ने दिग्विजयसिंह भाटी, दिनेश चंद्र तेली को बधाई दी। इस दौरान नारायणलाल तेली, मदनलाल तेली, भंवरलाल तेली, हरिराम तेली, राजूलाल माली, कन्हैयालाल सोनी, लक्ष्मीलाल, माधवलाल सहित सभी सदस्य मौजूद थे।