नगर निकाय चुनाव के लिए दूसरे दिन भी प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। कोई प्रत्याशी ढोल नगाड़ों के साथ तो, कोई प्रत्याशी गाड़ियों के काफिले के साथ नामांकन करने के लिए पहुंचे। कलेक्ट्रेट के गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने प्रत्याशी के साथ सिर्फ 5 लोगों को अंदर जाने की अनुमति दी। कलेक्ट्रेट के बाहर प्रत्याशी के समर्थकों की भीड़ लगी रही। प्रत्याशियों की सूची जारी होने का इंतजार प्रत्याशी पार्टियों की सूची जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। लिस्ट जारी होने के बाद 31 अगस्त को पार्टी के सिंबल के साथ नामांकन किया जाएगा। आज 3 बजे तक कई प्रताशियों ने नामांकन दाखिल किया। कलेक्ट्रेट के 5 रूम में नामांकन दाखिल किए गए। सबसे ज्यादा और महिला प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंचे। 31 अगस्त को अंतिम मौका यदि किसी दावेदार को पार्टी का टिकट नहीं मिलता है तो वह 31 अगस्त को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल कर सकता है। वहीं, टिकट नहीं मिलने पर कुछ कार्यकर्ताओं की ओर से विरोध दर्ज कराने की भी संभावना है।