नागौर नगर परिषद के कुल 60 वार्डों वाली इस नगर परिषद में किसी भी प्रमुख राजनीतिक दल का पूर्ण वर्चस्व दिखाई नहीं दे रहा हैं। चुनाव मैदान में उतरने से पहले ही भाजपा, कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) सभी वार्डों पर अपने उम्मीदवार उतारने में नाकाम रही हैं। अब समझिए- प्रमुख दलों के वार्डवार प्रत्याशी निर्दलीय प्रत्याशियों की राह हुई आसान प्रमुख दलों द्वारा सभी वार्डों पर उम्मीदवार नहीं उतारे जाने का सीधा फायदा निर्दलीय और बागी प्रत्याशियों को मिलता दिख रहा है। दरअसल, 10 से 14 खाली पड़े वार्डों में अब निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला होने के आसार हैं, जिससे उनकी जीत की संभावनाएं बढ़ गई हैं। टिकट वितरण को लेकर अंतिम समय तक चली खींचतान, अंदरूनी गुटबाजी और बगावत के डर के चलते राजनीतिक दल सभी सीटों पर आम सहमति नहीं बना सके। RLP की सीमित मौजूदगी और भाजपा-कांग्रेस के बैकफुट पर रहने से इस बार नगर परिषद के बोर्ड गठन में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका बेहद अहम होने वाली है। देखिए नागौर नगर परिषद के पार्षद उम्मीदवारों की सूची