सर्बिया के नोवाक जोकोविच US ओपन के पहले ही राउंड में हारकर बाहर हो गए। उन्हें अर्जेंटीना के वर्ल्ड नंबर-49 मारियानो नवोने ने पांच सेट के मुकाबले में 7-6, 5-7, 4-6, 6-2, 6-1 से हराया। इसके साथ ही जोकोविच का रिकॉर्ड 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का सपना भी टूट गया। यह मुकाबला 4 घंटे 36 मिनट तक चला, जो ग्रैंड स्लैम में जोकोविच के करियर का अब तक का सबसे लंबा पहला राउंड मैच रहा। 39 साल के जोकोविच ने शुरुआती तीन सेट में से दो जीते, लेकिन नवोने ने आखिरी दो सेट में शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया US ओपन में पहली बार पहले राउंड में हार जोकोविच के लिए यह US ओपन के इतिहास में पहली बार है जब वे टूर्नामेंट के पहले ही राउंड में बाहर हुए हैं। इससे पहले वे हले राउंड में कभी नहीं हारे थे। यह 2006 के ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद पहली बार है,जब जोकोविच किसी ग्रैंड स्लैम के पहले राउंड में बाहर हुए हैं।