पाली के सुमेरपुर क्षेत्र में हाईवे पर गैस से भरे टैंकर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग तेज हो गई। टैंकर के ड्राइवर ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कई जगहों से दमकल बुलाकर आग बुझाने का काम शुरू किया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक टैंकर पूरी तरह जल चुका था। हादसे के कारण हाईवे पर करीब 5 KM लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त टैंकर को क्रेन की मदद से सड़क किनारे करवाया, जिसके बाद यातायात को सुचारू किया जा सका। हादसा सांडेराव थाना क्षेत्र में हाईवे पर सिंदरू के निकट गुरुवार दोपहर करीब एक बजे हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल टैंकर के ड्राइवर उन्नत खान ने बताया - वह गांधीधाम, गुजरात से पंजाब जा रहा था। चलते टैंकर में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लगी। आग लगते ही उसने टैंकर से कूदकर अपनी जान बचाई। टैंकर में आग लगने की सूचना मिलते ही सांडेराव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आग की गंभीरता को देखते हुए सुमेरपुर से दो दमकल के साथ रानी, फालना, तख्तगढ़ और बाली से भी दमकल मौके पर बुलवाई गईं। दमकलकर्मी प्रकाशचंद महावर, संदीप कुमार, बसंत जोशी, विकास कुमार और संदीप सहित टीम आग बुझाने में जुट गई। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे तक मशक्कत की। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक गैस से भरा टैंकर पूरी तरह जल चुका था। सांडेराव थानाप्रभारी श्यामराज सिंह चारण के नेतृत्व में पुलिस ने मौके पर स्थिति संभाली। बाद में क्षतिग्रस्त टैंकर को क्रेन की मदद से सड़क किनारे करवाया गया और सड़क से हटवाया गया। इसके बाद हाईवे पर यातायात सुचारू हो सका।