पाली नगर निगम के लिए भाजपा ने अपने पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 65 वार्डों के लिए 65 नाम घोषित किए गए हैं। लेकिन टिकट नहीं मिलने से पूर्व सभापति कुसुम सोनी, पूर्व पार्षद किशोर सोमनानी की पत्नी पुष्पा, पूर्व पार्षद जय जसवानी, कांतिलाल वैष्णव, जय थावानी, रणवीरसिंह राजपुरोहित जैसे लोग जो पिछले कई सालों से भाजपा से जुड़े हुए थे। वे टिकट नहीं मिलने के चलते निर्दलीय चुनावी मैदान में उतर रहे है। ऐसे में वे उन वार्डों का चुनावी गणित बिगाड़ सकते है। अब देखने वाली बात होगी कि भाजपा इन बागियों को मना पाती है या नहीं। देखिए- पूरी लिस्ट