फलोदी नगरपरिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तस्वीर अब साफ हो गई है। परिषद के 40 वार्डों में कुल 127 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। नगरपरिषद सभापति का पद सामान्य वर्ग के लिए है। वोटिंग 11 सितंबर को होगी, जबकि वोटों की गिनती 14 सितंबर को की जाएगी। देखें वार्डवार उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट इससे पहले, 31 अगस्त तक 242 उम्मीदवारों से कुल 333 नामांकन फॉर्म मिले थे। जांच में 38 उम्मीदवारों के 98 नामांकन खारिज हो गए। बचे हुए 204 उम्मीदवारों में से 77 ने अपना नाम वापस ले लिया। अब 127 उम्मीदवार चुनाव में हैं। इनमें कांग्रेस और भाजपा के 40-40 उम्मीदवार हैं। वहीं, आरएलपी के 3 और 44 निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में हैं।