कोटपूतली-बहरोड़ जिले की प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से भाजपा प्रत्याशी बुधराम गढ़वाल 1 सितंबर से लापता है। बेटे राहुल चौधरी ने गुमशुदगी को लेकर प्रागपुरा थाने में शिकायत दी थी। अब इस बीच वार्ड 32 की कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश देवी अपने पति भांकरी सरपंच मेहर सिंह और बेटे के साथ प्रागपुरा थाने के बाहर धरने पर बैठ गई। कांग्रेस प्रत्याशी अपने पति और बेटे के साथ दोपहर करीब 12:30 प्रागपुरा थाने के बाहर धरने पर बैठ गई। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश देवी के पति भांकरी सरपंच मेहर सिंह ने बताया - 1 सितंबर को भाजपा वार्ड नंबर 32 के प्रत्याशी लापता है। घर वालों ने थाने में शिकायत दी है यह चिंता का विषय बन गया। पुलिस इस बात को स्पष्ट करें कि वह क्यो गए और कहां गए। उनको लेकर पुलिस मीडिया और ग्रामीण परेशान है। इसका खुलासा होना चाहिए। नगर पालिका चुनाव में मेरी पत्नी प्रत्याशी है और मैं गांव का सरपंच हूं इस कारण यह मेरा धर्म है कि मैं इस बात को उठाऊं और जल्द पुलिस इस पर कार्रवाई करें। प्रागपुरा थाना परिसर में विराटनगर डीएसपी उमेश निठारवाल एवं प्रकपुरा थाना प्रभारी भजन राम चौधरी ने धरने पर बैठे हुए कांग्रेस प्रत्याशी से वार्ता की और उन्हें जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलवाया। दोपहर लगभग 2:00 जिला कोटपूतली बहरोड के कांग्रेस जिला अध्यक्ष इंद्राज गुर्जर मौके पर पहुंचे जहां सभी ने पुलिस अधिकारियों से वार्ताकार मामले की जानकारी ली। कांग्रेस प्रत्याशी एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष द्वारा विराटनगर डीवाईएसपी को ज्ञापन सौंपा कर जल्द बीजेपी के लापता प्रत्याशी को ढूंढने की मांग की गई है। इसके बाद करीब 3 बजे धरना स्थल से एसडीएम को ज्ञापन देने पहुंचे।