जयपुर के अलग-अलग इलाकों से 'भास्कर समाधान' पर नागरिकों ने सीवर, सफाई, रोड लाइट और सड़क निर्माण से जुड़ी समस्याएं साझा की हैं। टैगोर नगर में सीवर चैंबर से गंदा पानी सड़क पर बहने और जौहरी बाजार के लालानियों का चौक में कचरा जमा होने से लोग परेशान हैं। सीकर रोड के ढेर के बाजाली में बंद स्ट्रीट लाइट के कारण शाम के समय आवागमन प्रभावित हो रहा है। वहीं अयोध्यापुरी में सड़क निर्माण के दौरान 100 मीटर हिस्सा छूटने की शिकायत सामने आई है। दूसरी ओर, प्रताप नगर सेक्टर 70 और मानसरोवर सेक्टर 4 में सीवर से जुड़ी समस्याओं पर कार्रवाई कर समाधान किया गया। मानसरोवर की समस्या के समाधान में पूर्व पार्षद भारती लख्यानी की अहम भूमिका रही। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… सीवर चैंबर से निकल रहा पानी
जयपुर शहर के टैगोर नगर के चित्रकूट मार्ग निवासी महावीर शर्मा ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर सीवर की समस्या पोस्ट की है। महावीर ने लिखा कि सीवर लाइन के चैंबर से गंदा पानी निकल रहा है। कॉलोनी में रोड पर पानी बहने से बदबू आ रही है। साथ ही आस-पास के लोगों को काफी समस्या हो रही है।
जौहरी बाजार में कचरे की समस्या
जौहरी बाजार के गोपाल जी के रास्ते के रहने वाले रवि खुंटेटा ने कचरे से संबंधित समस्या बताई है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि लालानियों का चौक में सड़क किनारे कचरा पड़ा हुआ है, जिससे बदबू आ रही है। हर दिन इस रास्ते से कई लोग आते-जाते हैं। ऐसे में साफ-सफाई की बहुत जरूरत है।
कॉलोनी में अंधेरे के कारण आवागमन प्रभावित
सीकर रोड के ढेर के बाजाली इलाके से बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या सामने आई है। क्षेत्रवासी अजय अग्रवाल ने लिखा कि कई दिनों से गली की रोड लाइट बंद है। कॉलोनी में अंधेरे के कारण शाम के समय आवागमन में समस्या हो जाती है।
कई शिकायतों के बाद भी नहीं हो रहा सड़क का काम
सुमेर के अयोध्यापुरी इलाके के रहने वाले अजय कुमार ने सड़क से संबंधित समस्या 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि नायला रोड पर सड़क का काम चल रहा है, लेकिन उनकी कॉलोनी में 100 मीटर के हिस्से पर सड़क नहीं बनाई गई है। इस मामले में कई बार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है।
शिवपुर रोड पर साफ हुई सीवर लाइन
प्रताप नगर के सेक्टर 70 निवासी रविंद्र सारावत ने सीवर की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि तीन महीने से रोड पर सीवर का पानी बह रहा था, जिससे नई बनी हुई सड़क खराब हो रही थी। इस समस्या पर संबंधित विभाग ने सीवर की सफाई करवा कर समाधान करवा दिया है।
सीवर की समस्या का समाधान
मानसरोवर के सेक्टर 4 वरुण पथ निवासी दिनेश अग्रवाल ने सीवर लाइन से संबंधित समस्या पोस्ट की थी, जिसमें लिखा था कि के.एल स्टेडियम की सीवर लाइन सड़क पर खुलने से हर तरफ बदबू और गंदगी हो रही थी। इसपर पूर्व पार्षद ने समाधान करवा दिया है और लोगों को काफी राहत मिली है।
भारती लख्यानी बनीं 'पब्लिक की स्टार'
मानसरोवर के सेक्टर 4 वरुण पथ निवासी दिनेश अग्रवाल की समस्या का समाधान हो गया है। क्षेत्रवासी ने लिखा था कि के.एल स्टेडियम की सीवर लाइन सड़क पर बहने से लोगों को हर दिन काफी परेशानी सहनी पड़ रही थी। इस समस्या पर पूर्व पार्षद भारती लख्यानी ने समाधान करवा दिया है।
भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.सेठी कॉलोनी में सीवर की समस्या का समाधान:तो वरुण पथ में पोस्ट के बाद हुई सफाई, टोंक फाटक और गोकुलपुरा में समस्याएं बाकी 2.जयपुर की जन-समस्याओं पर तुरंत एक्शन:झोटवाड़ा और सांगानेर की सुविधाओं में आया बड़ा सुधार, स्वास्थ्य उपायुक्त ओम थानवी बने 'स्टार ऑफिसर' 3.जयपुर की आज 7 समस्याओं की कहानी:2 का हुआ समाधान, सांगानेर क्षेत्र में पहुंची कचरा गाड़ी, तो ग्रीन विहार में खराब स्ट्रीट लाइट पर एक्शन 4.पूर्व पार्षद दशरथ सिंह शेखावत की कार्रवाई से सुधरी दशा:ब्रह्मपुरी में टूटा सीवर चैंबर दुरुस्त, तो निर्माण नगर में लीकेज की समस्या खत्म 5.प्रताप नगर में सड़क पर फैला गंदा पानी:धौलाई में अवैध पार्किंग से लग रहा जाम, तो कहीं समस्याओं का हुआ तुरंत समाधान 6.शास्त्री नगर में सड़क की समस्या का समाधान:कचरे की समस्या पर भी प्रशासन ने लिया एक्शन, पूर्व पार्षद शिव सोनी बने ‘पब्लिक के स्टार’ 7.गणेश नगर 2 और पुरुषार्थ नगर में गड्ढों का खतरा:तो प्रताप नगर में कचरा गाड़ी की परेशानी, पूर्व पार्षद दशरथ सिंह शेखावत बने आज के ‘स्टार’ 8.तुलसी नगर में पूर्व पार्षद की पहल से समस्या हल:हिम्मत नगर में सीवर ओवरफ्लो पर प्रशासन का क्विक एक्शन, मनोज मुदगल बने ‘पब्लिक के स्टार’ 9.हरमाड़ा-दौलतपुरा रोड और बापू नगर में समस्याएं:तो अक्षय पात्र मंदिर और मालवीय नगर में हुआ समाधान, निधि जैन बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ 10.गोल बाजार में सालभर बाद लाइट हुई ठीक:माचेड़ा में भी बंद स्ट्रीट लाइट पर लिया एक्शन, नीरज अग्रवाल बने ‘पब्लिक के स्टार’