प्रदेश में नगर निकाय चुनाव लिस्ट आने से पहले ही कई जगह बगावत शुरू हो गई। भीलवाड़ा में महिला मोर्चा की पदाधिकारी धरने पर बैठ गई। शुक्रवार शाम से उनका धरना जारी है। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व पर टिकट बांटने में परिवारवाद का आरोप लगाया है। अजमेर में दो बार मेयर रहे धर्मेंद्र गहलोत ने कुछ दिनों पहले भाजपा छोड़ दी थी। शनिवार को उनकी पत्नी ने निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया। पाली में पूर्व सभापति राकेश भाटी ने भाजपा छोड़ कांग्रेस जॉइन कर ली। बाड़मेर नगर परिषद में पार्षद उम्मीदवार के साथ नामांकन दाखिल करने आए उसके समर्थकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। भीलवाड़ा में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों का धरना… पति की 5 महीने पहले हत्या हुई, पत्नी चुनाव मैदान में उतरी… भरतपुर की नदबई नगर पालिका चुनाव में ज्वेलर योगेंद्र चोपड़ा की पत्नी शालू चोपड़ा चुनावी मैदान में उतरी हैं। उन्होंने बीजेपी और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में शनिवार को वार्ड संख्या 5 से 2 नामांकन दाखिल किए। 25 मार्च 2026 को ज्वेलर योगेन्द्र चोपड़ा अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। तभी बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। बीकानेर में टिकट के लिए फोन आने का दावा: थाली बजाकर खुशी जताई… बीकानेर में बीजेपी के पूर्व विधायक के करीबी रिश्तेदार को टिकट के लिए फोन आने का दावा किया जा रहा है। कॉल के बाद वार्ड की महिलाओं ने थाली बजाकर खुशी जताई। हालांकि भाजपा की ओर से अभी कोई लिस्ट जारी नहीं की गई है। लिस्ट जारी नहीं होने से कुछ वार्डों में पार्टी के सामने बागी प्रत्याशियों के चुनाव मैदान में उतरने की स्थिति भी बन रही है। भाजपा को बगावत का डर, डैमेज कंट्रोल टीम बनाई जयपुर संभाग के प्रभारी और पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी ने कहा- चुनाव के दौरान नाराजगी होना और बाद में कार्यकर्ताओं की पार्टी में वापसी होना एक सामान्य प्रक्रिया है। संभावित बगावत और नाराजगी को दूर करने के लिए पार्टी ने डैमेज कंट्रोल टीम भी बनाई है। भाजपा में टिकटों पर मंथन भाजपा ने प्रत्याशियों के चयन को लेकर शनिवार को भी बीजेपी मुख्यालय में बैठकें हुई। जयपुर स्थित भाजपा मुख्यालय में जयपुर और भरतपुर संभाग के नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद चुनावों के प्रत्याशियों के नामों पर मंथन किया गया। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। नगर निगमों में अब तक नामांकन की स्थिति ------------------------ ये खबर भी पढ़िए… निकाय चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी:भिवाड़ी नगर परिषद में 28 उम्मीदवारों के नाम घोषित, नवलगढ़ में पति-पत्नी को मिला टिकट