कोटा में निजी स्कूल में 3 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। परिजनों ने 3 सितंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि बच्ची पिछले करीब तीन महीने से निजी प्ले स्कूल जा रही थी। 30 अगस्त को उसने पेट में दर्द की शिकायत की थी। इलाज के बाद भी आराम नहीं मिलने पर परिजन उसे 3 सितंबर को महिला डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। जांच के दौरान बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर जख्म मिले, जिसके बाद परिजनों ने अश्लील हरकत की आशंका जताई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी तेजस्वनी गौतम खुद बच्ची को लेकर जेके लोन अस्पताल पहुंचीं, जहां उसका दो घंटे से अधिक समय तक मेडिकल परीक्षण किया गया। मेडिकल रिपोर्ट में फिलहाल कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस ने बच्ची से लिए गए नमूनों को FSL जांच के लिए भेजा है। 11 लोगों के डीएनए सैंपल लिए एसपी ने कहा कि, बच्ची बार-बार सिर्फ ‘स्कूल अंकल’ कह रही है, लेकिन किसी का नाम नहीं बता पा रही। पुलिस ने स्कूल के पूरे मेल स्टाफ सहित करीब 11 लोगों के DNA सैंपल लिए हैं। बच्ची के पिता और एक रिश्तेदार के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। एसपी ने बताया बच्ची पहले से बीमार थी। हमने 10 दिन के स्कूल व आसपास के सारे सीसीटीवी फुटेज देखे हैं। लेकिन ऐसा कुछ लगा नहीं। बच्ची को एलर्जी हो रही थी। संभवतः वह निशान उसके नाखून के भी हो सकते हैं। इसके अलावा स्वीपर के भी डीएनए सैंपल लिए हैं। उससे भी पूछताछ की जा रही है। किसी ने गलत काम किया है तो उसे किसी भी कीमत में नहीं छोड़ा जाएगा। हालांकि परिजनों का दावा है कि स्कूल के स्टाफ को बच्ची के सामने लाने पर वह एक स्वीपर को देखकर डर गई और मां से लिपट गई। पुलिस ने स्कूल और आसपास के करीब 10 दिनों के CCTV फुटेज भी खंगाले हैं। एसपी तेजस्विनी गौतम ने कहा कि FSL रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी और दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। --- ये खबर भी पढ़ें… जयपुर में 13 साल की लड़की से रेप:बातचीत के दौरान की दोस्ती, मिलने बुलाकर किया किडनैप जयपुर में 13 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया है। बातचीत के दौरान आरोपी युवक ने नाबालिग से दोस्ती की। मिलने के बहाने बुलाकर किडनैप कर डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी युवक को अरेस्ट किया। पुलिस ने बुधवार दोपहर आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेसी भेज दिया। (पूरी खबर पढ़ें)